'न्यू लाई' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों
'न्यू लाई' नाम की एक कम बजट वाली चीनी एनिमेटेड फिल्म ने इतिहास रच दिया है। यह सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा मुनाका कमाने वाली फिल्म बन गई है, क्योंकि इसकी कमाई और बनाने की लागत का अनुपात बहुत ही शानदार है।
महज कुछ 9,570 रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 2.9 करोड़ की कमाई की है। फिल्म 5 अगस्त को रिलीज हुई थी।
शुरुआत में तो इस पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन जब इसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो यह रातोंरात सुपरहिट हो गई।
शिन और सन ने 'न्यू लाई' का किया निर्माण
मां-बेटे की एक जोड़ी, शिन युमेंग और सन लीफंग ने करीब 5 साल की मेहनत से 'न्यू लाई' तैयार की है। यह फिल्म एक बछडे और एक स्काइलार्क की कहानी है, जिसे बहुत ही साधारण कंप्यूटर एनिमेशन का इस्तेमाल करके दिखाया गया है।
जब पहली बार इसके साधारण विजुअल्स देखे गए, तो लोगों ने ऑनलाइन इसका मजाक भी उड़ाया।
फिर भी लोग इसके अनोखे स्टाइल और इसे बनाने में लगी 5 साल की मेहनत को देखकर प्रभावित हुए। भले ही 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में लोगों का ध्यान खींच रही थीं, लेकिन 'न्यू लाई' अपनी क्रिएटिविटी और बिना किसी खास बजट के रिकॉर्ड तोड़ मुनाफे की वजह से सबसे अलग खड़ी थी।