Loading...
मशहूर गायिका नीति मोहन के पिता निधन, श्रेया घोषाल समेत इन कलाकारों ने दी भावभरी श्रद्धांजलि
नीति मोहन के पिता का निधन

मशहूर गायिका नीति मोहन के पिता निधन, श्रेया घोषाल समेत इन कलाकारों ने दी भावभरी श्रद्धांजलि

लेखन सयाली
Oct 18, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नीति मोहन के पिता ब्रिज मोहन शर्मा का 72 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 15 अक्टूबर को अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। गायिका ने 18 अक्टूबर को पिता की याद में एक भावुक पोस्ट किया और इस दुखद खबर को दुनिया के साथ साझा किया। खबर सुनते ही श्रेया घोषाल और दीया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पोस्ट

पिता की याद में लिखा भावुक संदेश

नीति ने इंस्टाग्राम पर पिता की एक तस्वीर साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'भारी मन के साथ, हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे पिता, श्री बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है। वो 15.10.2026 को दुनिया से विदा लेकर भगवान के पास चले गए। एक प्यारे पति और पिता, हमारा मार्गदर्शन करने वाले और हमारे परिवार के मुख्य आधार। उनकी समझदारी, दया, संस्कार और प्यार हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।'

संदेश

हम आपको बहुत याद करेंगे- नीति

नीति ने आगे लिखा, 'पापा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनकी खूबसूरत यादें जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। हालांकि, उनका प्यार हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे।'

नीति ने ईश्वर से कामना की कि उनके पिता की नेक आत्मा को शांति मिले।

ADVERTISEMENT

श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने गायिका के पिता को श्रद्धांजलि दी। श्रेया घोषाल ने लिखा, 'आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वो बहुत प्यार करने वाले पिता और मिलनसार इंसान थे। माता-पिता को खोने से पैदा हुए खालीपन को कोई भी शब्द नहीं भर सकता।'

नेहा धूपिया ने लिखा, 'नीति, तुम्हें और परिवार को मेरा प्यार और हिम्मत।'

ब्रिज मोहन अपने पीछे अपनी पत्नी कुसुम शर्मा और बेटियां नीति, कृति, शक्ति और मुक्ति मोहन को छोड़ गए।

ADVERTISEMENT