NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे को जन्म, पति निहार पांड्या ने दी खुशखबरी
    अगली खबर
    सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे को जन्म, पति निहार पांड्या ने दी खुशखबरी

    सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे को जन्म, पति निहार पांड्या ने दी खुशखबरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 03, 2021
    10:37 am

    क्या है खबर?

    सिंगर नीति मोहन ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी तो उनके प्रशंसक फूले नहीं समाए थे। अब जबकि वह मां बन गई हैं तो सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    नीति के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके पति निहार पांड्या ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

    उन्होंने नीति के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर एक खूबसूरत नोट लिखा है।

    आइए जानते हैं निहार ने अपने नोट में क्या लिखा।

    जानकारी

    मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं- निहार

    निहार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे बच्चे को वो सब सिखाने का मौका दे रही हैं, जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया। वह हर दिन मेरी जिंदगी में प्यार भर रही हैं।'

    निहार ने लिखा, 'सबसे जरूरी नीति और बेबी दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। आज मुंबई में इस खूबसूरत बारिश के मौसम में हमने अपने बेटे को होते हुए देखा।'

    आभार

    निहार ने परिवार और शुभचिंतकों को कहा शुक्रिया

    निहार ने लिखा, 'हाथ जोड़ते हुए मोहन और पांड्या का परिवार डॉक्टर्स, अपने दोस्तों, परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता है। जिन्होंने हमेशा प्यार और साथ दिया।'

    तस्वीर में निहार अपनी पत्नी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो में नीति का बेपी बंप भी दिखाई दे रहा है।

    नीति की दोनों बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन ने भी सोशल मीडिया पर नीति के मां बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए निहार का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by nihaarpandya on June 3, 2021 at 9:18 am IST

    घोषणा

    15 फरवरी को नीति ने किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

    नीति ने इसी साल फरवरी में फैंस को जानकारी दी थी कि वह मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें वह बेबी बंप दिखाती नजर आ रही थीं।

    उन्होंने लिखा था, '1+1= 3 होने वाले मम्मी-पापा।'

    इस खुशखबरी को आपको बताने का अपनी दूसरी सालगिरह से अच्छा मौका और क्या हो सकता था।

    बता दें नीति और अभिनेता निहार पांड्या 15 फरवरी, 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे।

    लोकप्रियता

    फैंस के दिलों में बसता है नीति की आवाज का जादू

    नीति ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु जैसी कई भाषाओं के गाने गाए हैं।

    फिल्म 'बॉस' के गाने 'हर किसी को' और फिल्म 'गुंडे' के गाने 'तूने मारी एंट्रियां' में नीति की आवाज का जादू छा गया था।

    नीति को 'इश्क वाला लव' के लिए आरडी बर्मन फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्हें 'जिया रे' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नामित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025