Page Loader
नयनतारा: फर्जी खबरों से परेशान अभिनेत्री खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, करेंगी मानहानि का केस?
नयनतारा खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्यों उठा रहीं ये कदम

नयनतारा: फर्जी खबरों से परेशान अभिनेत्री खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, करेंगी मानहानि का केस?

Sep 22, 2023
11:25 am

क्या है खबर?

इन दिनों दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि निर्देशक एटली संग उनके मतभेद हो गए हैं। वजह बताई गई कि एटली ने 'जवान' में उनके किरदार काे छोटा कर दीपिका पादुकोण को ज्यादा तरजीह दी। खुद से जुड़ी चल रहीं अफवाहों से नयनतारा इतनी तंग आ गई हैं कि अब उन्होंने अदालत का रुख करने का मन बना लिया है। आइए पूरी कहानी जानते हैं।

चर्चा

सबसे पहले जानिए क्या थी चर्चा?

कहा जा रहा था कि नयनतारा 'जवान' की रिलीज के बाद से खुश नहीं हैं और इसकी वजह एटली हैं। नयनतारा फिलहाल कोई बॉलीवुड फिल्म भी साइन नहीं करना चाह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा को यह बात भी बुरी लगी है कि फिल्म में उनके किरदार से ज्यादा दीपिका के किरदार को तवज्जो दी गई। फिल्म में अपना किरदार काटे जाने से नयनतारा, एटली से बहुत नाराज हैं।

विराम

मनमुटाव की खबरों को अभिनेत्री ने यूं किया खारिज

इसके बाद नयनतारा ने कोई बयान तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने 21 सितंबर यानी एटली के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'जवान' से अपने कुछ पर्दे के पीछे के शॉट साझा कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो एटली। मुझे आप पर बहुत गर्व है।' इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक गले लगाने वाला और दिल वाला इमोजी भी जोड़ा और मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

दावा

फैन क्लब ने किया दावा

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, नयनतारा झूठी खबरें फैलाने वालों से बहुत नाराज हैं, वहीं उनके एक फैन क्लब ने दावा किया है कि अभिनेत्री ऐसे यूट्यूब चैनलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाली हैं, जो ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। इसमें कई X (टि्वटर) अकाउंट भी शामिल हैं। नयनतारा उन सबके खिलाफ एक्शन लेंगी, जो उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि नयनतारा कई बार फर्जीं खबरों की शिकार हो चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फैन क्लब का पोस्ट

समर्थन

प्रशंसकों ने दिया समर्थन

फैन क्लब का यह पोस्ट देख नयनतारा की एक प्रशंसक ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप जल्द ही कार्रवाई करेंगी। ये गंदगी और बर्दाश्त नहीं की जा सकती।' एक ने लिखा, 'अगर यह सच है तो यह बिल्कुल सही निर्णय है। हर चीज की एक सीमा होती है। बहुत कर लिया बर्दाश्त।' एक ने लिखा, 'अरे लेडी सुपरस्टार बॉलीवुड पहुंच गई हैं, जहां जलने वालों की कमी नहीं है, इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए नकारात्मकता फैलाई जा रही है।

दूरी

इंटरव्यू तक देने से परहेज करती हैं नयनतारा

नयनतारा ने कुछ समय पहले कहा था कि वह नहीं चाहतीं कि दुनिया को ये पता चले कि वह क्या सोच रही हैं। वह इंटरव्यू देने में सहज नहीं हो पाती हैं। बड़ी वजह इसकी यही है कि उनकी बातों को काफी तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। अभिनेत्री का कहना यह भी है कि उनका काम एक्टिंग करना है और वह अपनी फिल्मों के सहारे अपनी बात रखना पसंद करती हैं। उन्हें इंटरव्यू देना कतई पसंद नहीं है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'जवान' में नयनतारा शाहरुख खान की प्रेमिका और एक सख्त पुलिस अफसर के रूप में नजर आईं। भले ही यह नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म रही हो, लेकिन एटली के साथ उन्होंने इससे पहले हिट फिल्म 'बिगिल' में भी काम किया था।

पोल

आप 'जवान' में अभिनय और निर्देशन के विभाग में किसे ज्यादा अंक देंना चाहेंगे?