संपादकीय लेख के बीच नसीरुद्दीन शाह एयरपोर्ट पर क्यों हुए आगबबूला? देखें वीडियो
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने मुखर जवाबों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इस वक्त वह संपादकीय लेख को लेकर खबरों में हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई विश्वाद्यालय ने उन्हें एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने बताया कि आखिरी मिनट पर उन्हें इस कार्यक्रम में आने से मना कर दिया गया था। इस बीच, नसीरुद्दीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें आगबबूला होते देखा जा सकता है।
गुस्सा
मुंबई एयरपोर्ट पर गुस्से में दिखे नसीरुद्दीन शाह, गुस्से में माइक झटका
टाइम्स नाउ द्वारा साझा किए गए वीडियो में, नसीरुद्दीन अपनी पत्नी रत्ना पाठक के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर आए हैं। इस दौरान जब उनसे उनके हालिया विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहता, इसलिए मुझे परेशान मत करो।" इतना कहते हुए वह आगे बढ़ गए। अभिनेता इस दौरान काफी गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने माइक भी जोर से झटक दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Amid the row over veteran actor's op-ed, Naseeruddin Shah refuses to comment when confronted by Times Now.
— TIMES NOW (@TimesNow) February 5, 2026
He pushed the mic away: @YakkatiSowmith reports what transpired when he questioned Naseeruddin Shah. pic.twitter.com/LMQTAseC2e
विवाद
जानिए क्याें विवादों में घिरे में नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन ने मुंबई विश्वविद्यालय में बिना स्पष्टीकरण आमंत्रित न करने को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने लेख में इस अनुभव को अपमानजनक और निराशाजनक बताया है। उन्होंने बताया कि वह 1 फरवरी को आयोजित 'जश्न-ए-उर्दू इवेंट' कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन 31 जनवरी की रात उन्हें मना कर दिया गया। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय ने दर्शकों को बताया कि उन्होंने खुद कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया था। उनसे माफी भी नहीं मांगी गई।
प्रतिक्रिया
"उनमें सच बोलने का साहस नहीं"
अभिनेता ने कहा, "यह आश्चर्य की बात नहीं है कि उनमें सच बोलने का साहस नहीं था- कि मैं 'खुलेआम देश के खिलाफ बयान देता हूं', अगर वह सिर्फ दिखावा नहीं कर रहे और सच में इस बात पर विश्वास करते हैं, तो मैं संबंधित व्यक्ति को चुनौती देता हूं कि वे मेरा एक भी ऐसा बयान पेश करें जिसमें मैंने अपने देश की निंदा की हो।" उनका यह लेख सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है।