मोहनलाल की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, 'थुडक्कम' के निर्देशक के साथ मचाएंगे धमाल
मनोरंजन
अभिनेता मोहनलाल ने घोषणा की है कि वे निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ के साथ मिलकर एक नई फिल्म बनाएंगे, जो अगले साल रिलीज होगी।
जूड वही निर्देशक हैं, जिन्होंने हाल ही में हिट फिल्म 'थुडक्कम' दी है। मोहनलाल ने यह खबर सोशल मीडिया पर साझा की।
उन्होंने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट से वे बहुत उत्साहित हैं और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी।
फिल्म 'थुडक्कम' ने कमाए इतने करोड़
इस बीच, जूड की हालिया फिल्म 'थुडक्कम' 7 अगस्त को रिलीज होने के बाद से अब तक सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है।
इस फिल्म से विस्मया मोहनलाल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है और इसमें खुद मोहनलाल ने भी कैमियो भूमिका किया है। महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 38.39 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।
साईं कुमार और नए कलाकार आशीष जो एंटनी जैसे सितारों वाली यह फिल्म लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है।