NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस OTT' के घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा
    मनोरंजन

    'बिग बॉस OTT' के घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा

    'बिग बॉस OTT' के घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा
    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 06, 2021, 03:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'बिग बॉस OTT' के घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा
    'बिग बॉस OTT' से बाहर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा

    'बिग बॉस OTT' जब से शुरू हुआ है, यह लगातार सुर्खियों में है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, यह रोचक होता जा रहा है। खासकर शो का 'संडे का वार' एपिसोड मस्ती से भरा रहा। इसमें आम लोगों ने घर के सदस्यों से सीधे सवाल पूछे, लेकिन एपिसोड एक दुखद मोड़ पर खत्म हुआ। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा इससे बाहर हो गए। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    कम वोट के चलते शो से बाहर हुए अक्षरा और मिलिंद

    शो के फैंस ने घरवालों से कुछ सवाल पूछे। सबसे पहले अक्षरा सिंह से सवाल पूछा गया। दरअसल, उन्होंने सिंगर नेहा भसीन की 'बॉडी शेमिंग' करते हुए उन पर भद्दी टिप्पणी की थी। फैंस और करण जौहर के निशाने पर आने के बाद अक्षरा ने हाथ जोड़कर सबके सामने माफी मांगी। इसके बाद शो के होस्ट करण जौहर ने बताया कि इस हफ्ते मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर हो रहे हैं।

    रॉनित रॉय और ऋचा चड्डा ने की थी शो में शिरकत

    रविवार को शो में रॉनित रॉय और ऋचा चड्ढा अपनी वेब सीरीज 'कैंडी' का प्रमोशन करने के लिए आए थे। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ एक गेम भी खेला। शो में आलसी कैंडी का टैग मिलिंद गाबा को और अक्षरा को क्रोध कैंडी का टैग मिला। खैर, जो भी है, इस जोड़ी के जाने से फैंस बेहद आहत हैं। प्रशंसकों ने निर्माताओं पर भेदभाव का आरोप लगाया है। वे सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

    पिछली बार जीशान खान हुए थे घर से बाहर

    इससे पहले शो से अभिनेता जीशान खान बाहर हुए थे। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनके सीने, गर्दन और हाथों पर नाखून से बनाए गए निशान दिखाई दे रहे थे। दरअसल, एक टास्क के दौरान प्रतीक सेजपाल के साथ जीशान का झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था, जिसके बाद वह बेघर हो गए थे। उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर जीशान' ट्रेंड हुआ था।

    8 अगस्त से शुरू हुआ था 'बिग बॉस 15 OTT'

    'बिग बॉस 15' का प्रसारण 8 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू हुआ था। 'बिग बॉस 15' को पहले वूट पर छह हफ्ते के लिए प्रसारित किया जा रहा है। इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। सलमान खान शो को होस्ट तब करेंगे, जब इसका प्रसारण टीवी पर शुरू हो जाएगा। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता बनकर उभरी थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    टेलीविजन मनोरंजन
    OTT प्लेटफॉर्म
    मिलिंद गाबा

    ताज़ा खबरें

    अजय देवगन की 'भोला' रिलीज के तुरंत बाद हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध अजय देवगन
    फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा आदिपुरुष फिल्म
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी, जिन्हें कहते थे 'ड्रैगन लेडी' जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज जन्मदिन विशेष

    सोशल मीडिया

    4 महीनों तक प्रेमी के असली नाम से अनजान रही प्रेमिका, रेडिट पर बताई पूरी कहानी रेडिट
    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में आधे सब्सक्राइबर्स के 1,000 से कम हैं फॉलोअर्स- रिपोर्ट ट्विटर
    निराश महिला कर्मचारी ने किया बॉस से बात करने से इन्कार, रिप्लाई देखकर हुई अचंभित ट्विटर
    अशनीर ग्रोवर के पिता का 69 साल की उम्र में निधन, साझा किया पोस्ट शार्क टैंक इंडिया

    टेलीविजन मनोरंजन

    'बिग बॉस' में आवाज देने वाले विक्रम विजय, कभी शराब और डिप्रेशन में डूबे थे बिग बॉस
    निया शर्मा बनीं धारावाहिक 'तेरे इश्क में घायल' का हिस्सा, निभाएंगी अहम किरदार  निया शर्मा
    सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- हार्ट अटैक के बाद सोचा नहीं था वापसी कर पाऊंगा सुनील ग्रोवर
    श्रीजिता डे जर्मन मंगेतर संग करने जा रही हैं शादी, तारीख समेत ये जानकारी आईं सामने बिग बॉस

    OTT प्लेटफॉर्म

    'भोला' से लेकर 'यूनाइटेड कच्चे' तक, इस हफ्ते आपका मनोरंजन करेंगी ये फिल्में और वेब सीरीज भोला फिल्म
    'भोला' की रिलीज से पहले देखें ओरिजनल फिल्म 'कैथी, इन OTT प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध  भोला फिल्म
    यामी गौतम की 'चोर निकल के भागा' नेटफ्लिक्स की टॉप-3 की सूची में शामिल यामी गौतम
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': OTT रिलीज पर रानी बोलीं- सिनेमा का अनुभव सिनेमाघर में होता है मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

    मिलिंद गाबा

    गायक मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023