महेश बाबू के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा धमाका, 'रुद्र' के अवतार में छाए सुपरस्टार
अभिनेता महेश बाबू के जन्मदिन के खास मौके पर एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म 'वाराणसी' से उनके किरदार 'रुद्र' की नई झलकियां जारी की हैं। पोस्टर में महेश बाबू अफ्रीका के किलिमंजारो और मासाई मारा के खूबसूरत नजारों के बीच बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक गंभीर होने के साथ-साथ काफी संवेदनशील भी महसूस होता है। इस खास अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और निर्देशक राजामौली ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
'वाराणसी' की कहानी क्या है?
फिल्म 'वाराणसी' की कहानी साल 2027 के पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें महेश बाबू 'रुद्र' नाम के एक पुरातत्वविद् की भूमिका में हैं, जो वाराणसी शहर को तबाही से बचाने के लिए एक क्षुद्रग्रह को रोकने के मिशन पर निकलता है। इस कठिन सफर में इतिहासकार और निशानेबाज 'मंदाकिनी' (प्रियंका चोपड़ा) उनका साथ देती हैं।
दोनों मिलकर एक रहस्यमयी ब्रह्मांडीय कलाकृति की तलाश में अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप का दौरा करते हैं, वहीं अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में 'कुंभ' के किरदार में उनके दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं, जो लगातार उनका पीछा करता है।