Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल

इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 15, 2022, 02:56 pm 3 मिनट में पढ़ें
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
माधुरी की पांच शानदार फिल्में

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। लगभग चार दशक लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं। उनके डांस और अदाओं ने ना जाने कितनों को दीवाना बनाया होगा। आज यानी 15 मई को वह अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए उन पांच फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनमें माधुरी ने दर्शकों का दिल जीता है।

#1
तेजाब

माधुरी की 'तेजाब' 1988 में रूपहले पर्दे पर आई थी। फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इसके गाने 'एक दो तीन' में माधुरी ने अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस गाने में दिवंगत सरोज खान ने उनके डांस को कोरियोग्राफ किया था। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसमें माधुरी का साथ अनिल कपूर ने दिया था। फिल्म के लिए माधुरी को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

#2
प्रेम प्रतिज्ञा

इस सूची में दूसरी फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' है, जिसमें माधुरी का अलग अंदाज देखने को मिला था। फिल्म 1989 में दर्शकों के बीच आई थी। इसमें दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने माधुरी के प्रेमी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में माधुरी के परफॉर्मेंस ने खूब वाहवाही बटोरी थी और इसके लिए फिर उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। लक्ष्मी राव नामक महिला की भूमिका को माधुरी ने काफी सलीके से निभाया।

#3
परिंदा

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन की फिल्म 'परिंदा' में माधुरी के साथ जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर आए थे। इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन गैंगस्टर फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते और इसे ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजा गया था। 1989 में आई यह फिल्म माधुरी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

#4
दिल

1990 में रिलीज हुई माधुरी की 'दिल' ने दर्शकों में अपनी मजबूत पैठ बनाई थी। इंद्र कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि इसमें आमिर खान माधुरी के अपोजिट नजर आए थे। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे मधु (माधुरी) और राजा (आमिर) एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और शादी करने का फैसला करते हैं। प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म ने सामाजिक बंधनों को तोड़ने का काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

#5
खलनायक

सुभाष घई के निर्देशन की 1993 में आई 'खलनायक' को आज भी दर्शक याद करते हैं। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर ने भी फिल्म में अभिनय का तड़का लगाया था। यह फिल्म माधुरी के शानदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी। फिल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है' में माधुरी के डांस ने समा बांध दिया था। फिर माधुरी को अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

माधुरी पिछले काफी समय से अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में थीं। हाल में उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' से OTT पर कदम रखा है। उनकी पिछली फिल्म 'कलंक' थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
जन्मदिन विशेष
माधुरी दीक्षित
ताज़ा खबरें
जानिए जीमेल की ये पांच सीक्रेट ट्रिक्स, हर काम को बनाती हैं आसान
जानिए जीमेल की ये पांच सीक्रेट ट्रिक्स, हर काम को बनाती हैं आसान टेक्नोलॉजी
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ब्रिटेन ने की 75 छात्रवृत्तियों की घोषणा
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ब्रिटेन ने की 75 छात्रवृत्तियों की घोषणा करियर
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने ली 101 रनों की बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने ली 101 रनों की बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन खेलकूद
आंध्र प्रदेश: बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से ऑटो रिक्शा में लगी आग, 7 की मौत
आंध्र प्रदेश: बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से ऑटो रिक्शा में लगी आग, 7 की मौत देश
उदयपुर हत्याकांड: बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर देश को संबोधित करें प्रधानमंत्री मोदी- अशोक गहलोत
उदयपुर हत्याकांड: बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर देश को संबोधित करें प्रधानमंत्री मोदी- अशोक गहलोत देश
सेलिब्रिटी गॉसिप
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं मनोरंजन
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग मनोरंजन
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर मनोरंजन
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है मनोरंजन
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी मनोरंजन
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'?
क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'? मनोरंजन
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला मनोरंजन
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
माधुरी दीक्षित
सुष्मिता से रवीना टंडन तक: 90 के दशक की इन अभिनेत्रियों ने OTT पर की वापसी
सुष्मिता से रवीना टंडन तक: 90 के दशक की इन अभिनेत्रियों ने OTT पर की वापसी मनोरंजन
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी मनोरंजन
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर मनोरंजन
एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित
एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित मनोरंजन
स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी, वेब सीरीज 'द फेम गेम' का ट्रेलर जारी
स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी, वेब सीरीज 'द फेम गेम' का ट्रेलर जारी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022