NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर
    अगली खबर
    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर
    माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 22, 2022
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के सितारे अपने हाईप्रोफाइल जीवनशैली को लेकर जाने जाते हैं। जब बात उनके सपनों के घर का हो, तो उनकी पसंद काफी अलग होती है।

    कई कलाकारों ने हाल में मुंबई में अपना नया आशियाना तलाशा है। अब इस कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है।

    रिपोर्ट की मानें तो इस अभिनेत्री ने मुंबई में अपना शानदार घर खरीदा है। उनके इस घर से समुंद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखता है।

    रिपोर्ट

    माधुरी और उनके पति ने लीज पर लिया घर

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने हाल ही में मुंबई के वर्ली इलाके में एक घर खरीदा है।

    खबरों की मानें तो इस कपल ने अपना नया घर लीज पर लिया है, जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह 12.5 लाख रुपये चुकाने होंगे। यह अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर स्थित है और 5,500 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

    अपार्टमेंट के स्पेस को देखते हुए इसे आलीशान घर की कैटेगिरी में रखा जाएगा।

    डिजाइन

    अपूर्वा श्रॉफ ने माधुरी के नए घर को दिया डिजाइन

    माधुरी के इस घर को अपूर्वा श्रॉफ ने डिजाइन किया है। वह माधुरी की विनम्रता और व्यवहार से काफी प्रभावित हुईं।

    अपूर्वा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं इस बात से हैरान थी कि वे कितने सीधे-सादे थे। उनका आचरण बिल्कुल व्यावहारिक था। इस तरह की एकमात्र बाधा टाइमलाइन की थी।"

    अपूर्वा ने कहा कि उनका आइडिया घर को सिंपल लुक देने का था। माधुरी के नए घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

    जानकारी

    नवीनीकरण के लिए मिला 45 दिनों का टाइमलाइन

    माधुरी के इस घर को नवीनीकरण करने के लिए 45 दिनों का टाइमलाइन दिया गया था। अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माधुरी उनकी तारीफ करती हुई दिखी हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री के नए घर की झलक भी दिखी है।

    कलाकार

    इन सितारों ने भी हाल में खरीदा अपना घर

    माधुरी के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकारों ने हाल में अपना नया घर खरीदा है। कुछ महीने पहले ही आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

    उन्हीं के कॉम्प्लेक्स में आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी घर लिया था।

    अजय देवगन ने भी मुंबई के जुहू में 474.4 वर्ग मीटर में फैला एक बंगला खरीदा था। जुहू में ही अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने नाम पर नया घर लिया था।

    OTT डेब्यू

    'द फेम गेम' से माधुरी ने किया OTT डेब्यू

    माधुरी पिछले काफी समय से अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में थीं। हाल में उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' से OTT पर कदम रखा है।

    वह अमेजन प्राइम वीडियो की एक फिल्म में भी दिखेंगी, जिसमें पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके अलावा एक प्रोजेक्ट में वह वरुण धवन के साथ भी नजर आ सकती हैं।

    उनकी पिछली फिल्म 'कलंक' थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    माधुरी दीक्षित

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की टेलीकॉम कंपनियों की याचिका, जानिए क्या है मामला  वोडाफोन-आइडिया

    मुंबई

    महाराष्ट्र: अभी नहीं लगेगा लॉकडाउन, फरवरी मध्य तक लहर के चरम पर पहुंचने का अनुमान महाराष्ट्र
    मुंबई: ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए 96 प्रतिशत मरीजों को नहीं लगी है वैक्सीन- BMC महाराष्ट्र
    आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर बॉलीवुड समाचार
    क्या मुंबई में कमजोर पड़ने लगी है कोरोना की तीसरी लहर? संकेत दे रहे आंकड़े कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम ऋतिक रोशन
    रिलीज के दो दिनों में ही प्रभास की 'राधे श्याम' ने 100 करोड़ रुपये कमाए प्रभास
    क्या आप जानते हैं? 'बच्चन पांडे' का हिस्सा थे अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे अभिषेक बच्चन
    लॉकडाउन में अकेलेपन से लड़ने के लिए जैकलीन को लेनी पड़ी थी थेरेपी मानसिक स्वास्थ्य

    माधुरी दीक्षित

    दमदार कहानी, भव्य सेट और परफेक्ट एक्टिंग की झलक है 'कलंक' का टीज़र बॉलीवुड समाचार
    किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने परिवार संग मनाई होली, देखें सेलिब्रिटीज के जश्न की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    मोहब्बत, नफरत और जुनून की कहानी है 'कलंक', देखें ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    माधुरी मय है 'कलंक' का नया गाना, 'तबाह हो गए' में देखें अभिनेत्री का खूबसूरत अंदाज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025