NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट
    अगली खबर
    माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट
    माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट (फोटो: इंंस्टाग्राम/@madhuridixitnene)

    माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 06, 2022
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    अपने जमाने की दिलकश अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट अपने नाम किया है।

    बताया जा रहा है कि उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। यह लग्जीरियस अपार्टमेंट है और इसमें ऐशो-आराम की तमाम चीजें उपलब्ध हैं।

    उनके इस नए घर से समुद्र का दृश्य भी दिखाई देता है।

    रिपोर्ट

    माधुरी ने चुकाई 2.4 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, माधुरी ने पिछले महीने कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ यह डील पूरी की है। खबरों की मानें तो इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर, 2022 को हुई थी।

    उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए 2.4 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

    5,384 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले इस अपार्टमेंट में सात कारों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    सुविधाएं

    अपार्टमेंट में उपलब्ध हैं ये सुविधाएं

    खबरों के अनुसार, माधुरी का यह अपार्टमेंट 53वीं मंजिल पर है। इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के इस अपार्टमेंट में सुख-सुविधाओं का काफी ध्यान रखा गया है।

    इंडियाबुल्स ब्लू की वेबसाइट के अनुसार, इस पॉर्पटी में स्विमिंग पूल, फुटबॉल का मैदान, टेनिस कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, जिम और कुछ क्रिकेट नेट भी उपलब्ध हैं।

    बताया जाता है कि इसमें स्पा और क्लब जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

    प्रॉपर्टी

    इन सितारों ने हाल में मुंबई में खरीदा घर

    बॉलीवुड के सितारे रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले ही अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में 119 करोड़ रुपये में अपना नया घर खरीदा था।

    ऐसी खबरें आई थीं कि राजकुमार राव ने भी मुंबई में 44 करोड़ रुपये में अपना आशियाना लिया है।

    बताया जा रहा है कि हाल में अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

    वर्कफ्रंट

    आज ही माधुरी की 'मजा मां' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज

    आज यानी 6 अक्टूबर को ही माधुरी की फिल्म 'मजा मां' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

    माधुरी ने इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' से OTT पर अपना डेब्यू किया था। उनकी इस सीरीज को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

    माधुरी अब पहले की तरह फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। शादी करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से अपनी दूरी बना ली थी।

    पोल

    नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' में आपको माधुरी का अभिनय कैसा लगा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी, वेब सीरीज 'द फेम गेम' का ट्रेलर जारी | न्यूजबाइट्स स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी, वेब सीरीज 'द फेम गेम' का ट्रेलर जारी | न्यूजबाइट्स
    माधुरी की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का नाम बदला, जानिए कब होगी रिलीज | न्यूजबाइट्स माधुरी की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का नाम बदला, जानिए कब होगी रिलीज | न्यूजबाइट्स

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पद्मश्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकीं माधुरी को 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला, जिनमें से चार बार वह विजेता रही हैं। फिल्म 'तेजाब' से माधुरी के करियर को उड़ान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    माधुरी दीक्षित

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    मुंबई

    गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ गुजरात
    मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन देश
    मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया? उद्धव ठाकरे
    मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल भारतीय मौसम विभाग

    बॉलीवुड समाचार

    लंबे समय से अटकी थी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा', जानें कब शुरू हो रही शूटिंग अक्षय कुमार
    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश आगामी फिल्में
    75 रुपये में बिके फिल्म के टिकट तो उमड़ी भीड़, हमेशा के लिए कम होंगे दाम? मनोरंजन
    बाढ़ से लेकर भूकंप तक, प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में सारा अली खान

    माधुरी दीक्षित

    क्या आपने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ द्वारा आज पोस्ट की गईं ये तस्वीरें और वीडियो देखीं? बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर ने फिर दिखाए बेली मूव्स, 'अंख लड़ जावे' पर शानदार डांस का वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में दिखी आलिया-रणबीर की शानदार केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें क्रिकेट समाचार
    क्या पॉलिटिक्स ज्वॉइन कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू? खुद बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025