NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मां'
    अगली खबर
    6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मां'
    माधुरी की फिल्म 'मजा मां' की रिलीज डेट घोषित (फोटो: इंंस्टाग्राम/@madhuridixitnene)

    6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मां'

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 14, 2022
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    अपने जमाने की दिलकश अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'मजा मां' में नजर आएंगी। मार्च में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी खबरें सामने आई थीं।

    अब अमेजन प्राइम ने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

    इस फिल्म में माधुरी मुख्य भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगी। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अमेजन प्राइम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    अमेजन प्राइम ने इंस्टाग्राम पर माधुरी की तस्वीर शेयर करते हुए 'मजा मां' की रिलीज डेट घोषित की है।

    अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'डांसिंग डीवा वापस आ गई हैं। वह आपकी बोरियत को दूर करने के लिए स्क्रीन पर आ रही हैं। देखिए 'मजा मां' 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर।'

    फिल्म के पोस्टर में माधुरी डांसिंग पोज में नजर आई हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अमेजन प्राइम का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by primevideoin on September 14, 2022 at 3:14 pm IST

    कलाकार

    माधुरी के अलावा फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

    माधुरी के अलावा फिल्म में इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं।

    फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत भी अभिनय करते नजर आएंगे।

    खबरों की मानें तो इसमें गजराज माधुरी के पति के किरदार में दिखेंगे।

    फिल्म को लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

    किरदार

    क्या फिल्म में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी?

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन प्राइम की इस फिल्म में माधुरी एक समलैंगिक का किरदार निभाएंगी।

    एक सूत्र ने कहा था, "माधुरी ने 'मजा मां' में एक समलैंगिक का किरदार निभाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उनकी सैक्सुअल अभिरुचि विवाद का कारण बनती है।"

    फिल्म में वह एक ऐसी मां की भूमिका निभाएंगी, जो अपने बेटे की शादी में बाधा बन जाती हैं। फिल्म इसी गुत्थी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

    OTT डेब्यू

    इसी साल माधुरी ने OTT पर किया डेब्यू

    माधुरी ने इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' से OTT पर अपना डेब्यू किया है। उनकी इस सीरीज को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

    इसके दूसरे सीजन को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है।

    वह वर्तमान में रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को जज कर रही हैं। हाल में दिनों में माधुरी को कई टीवी शोज में मेहमान के रूप में शिकरत करते हुए भी देखा गया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पद्मश्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकीं माधुरी को 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला, जिनमें से चार बार वह विजेता रही हैं। फिल्म 'तेजाब' से माधुरी के करियर को उड़ान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    माधुरी दीक्षित
    अमेजन प्राइम वीडियो

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'कठपुतली' में अक्षय कुमार ने की यूट्यूबर भुवन बाम के डायलॉग की कॉपी? अक्षय कुमार
    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    महिला से अभद्रता करने के मामले में KRK गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत मुंबई पुलिस

    आगामी फिल्में

    'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर दीपिका पादुकोण
    ठंडे बस्ते में नहीं गई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'बेधड़क', अगले साल शुरू होगी शूटिंग करण जौहर
    भाइयों के करियर का दबाव न होता तो बोनी कपूर भी अभिनेता होते- जाह्नवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    रिया कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल बॉलीवुड समाचार

    माधुरी दीक्षित

    क्या माधुरी दीक्षित की ज़िंदगी पर बन रही है बायोपिक? धक-धक गर्ल ने खुद दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    क्या आपने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ द्वारा आज पोस्ट की गईं ये तस्वीरें और वीडियो देखीं? बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर ने फिर दिखाए बेली मूव्स, 'अंख लड़ जावे' पर शानदार डांस का वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में दिखी आलिया-रणबीर की शानदार केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें क्रिकेट समाचार

    अमेजन प्राइम वीडियो

    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी ने अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के साथ 400 करोड़ की डील की नेटफ्लिक्स
    वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे मिथुन चक्रवर्ती, रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    संजना सांघी की शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' 11 फरवरी को होगी रिलीज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025