नसीरुद्दीन शाह-जिम सर्भ की सीरीज 'मेड इन इंडिया' का ट्रेलर जारी, आई रिलीज तारीख
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को फैंस जल्द OTT की नई वेब सीरीज में देखेंगे। निर्माताओं ने 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' नाम वाली इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें जिम सर्भ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। करण व्यास द्वारा लिखित यह सीरीज, भारत के सबसे सफल उपभोक्ता ब्रांड 'टाइटन' की स्थापना और उसके उत्थान की कहानी दर्शाएगी। इसका निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है, जबकि निर्माण ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
रिलीज
जानिए कब और कहां रिलीज होगी 'मेड इन इंडिया'
ट्रेलर में नसीरुद्दीन को 'जेआरडी टाटा' के किरदार में दिखाया गया है। वहीं जिम 'ज़ेरक्स देसाई' की भूमिका में हैं। इसमें दिखाया गया है कि विदेशी घड़ियों के निर्माता भारत की काबिलियत पर शक करते हैं। वह कहते हैं कि "भारतीय प्रीमियम घड़ियां नहीं बना सकते, वे सिर्फ मजदूरी करना जानते हैं"। यहीं से देश की सबसे सफल घड़ी बनाने की जद्दोजहद शुरू हाेती है। 6 एपिसोड वाली यह सीरीज 3 जून से MX प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सीरीज का ट्रेलर
#NaseeruddinShah as JRD Tata..@jimSarbh as Xerxes Desai..
— CinemaRare (@CinemaRareIN) May 26, 2026
New series #MadeInIndia: #ATitanStory premieres June 3rd on @amazonMXPlayer & @PrimeVideoIN.@vaibbhavt @namita_dubey #KaveriSeth #LakshvirSaran@almightymotion @prabhleensandhu #RobbieGrewal @karanmukeshvyas pic.twitter.com/pOZCVSDbkm