
तमिल अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद सामने आ रही है। तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सरोजा पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। सरोजा के निधन से हर कोई गमगीन है। साउथ इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है। बता दें, सरोजा ने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
करियर
दिलीप कुमार के साथ की पहली हिंदी फिल्म
सरोजा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म 'महाकवि कालिदास' थी। हालांकि, उन्हें लोगों के बीच पहचान साल 1958 में आई फिल्म 'नादोदी मन्नान' से मिली। सरोजा ने 1959 में बॉलीवुड का रुख किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'पैगाम' थी, जिसमें उनके जोड़ीदार दिलीप कुमार थे। उन्होंने 'ससुराल' और 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'बेटी बेटे' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
ट्विटर पोस्ट
प्रशंसक दे रहे श्रद्धांजलि
Veteran actress B. Saroja Devi passed away at the age of 87 in Bengaluru due to age-related illness. She was a prominent figure in Kannada, Tamil, Telugu, and Hindi cinema. #SarojaDevi pic.twitter.com/KKbnPiQmmF
— Rajagopal Mookaiyah (@rgtwtz) July 14, 2025