अजय देवगन की 'भोला' पर कानूनी तलवार, ड्रीम वॉरियर ने ठोका 4 करोड़ का दावा और मांगा ब्याज
बॉम्बे हाई कोर्ट अब ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट/अजय देवगन एफफिल्म्स के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को सुनेगा। यह पूरा मामला 2023 में आई तमिल हिट फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक 'भोला' से जुड़ा है। कोर्ट ने साफ कह दिया है कि इस केस की सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट ही करेगा, चेन्नई को इसका अधिकार नहीं है। असल में यह विवाद कॉपीराइट और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मुद्दों पर आधारित है।
ड्रीम वॉरियर ने 4 करोड़ रुपये और उस पर ब्याज की मांग की
ड्रीम वॉरियर ने 4 करोड़ रुपये और उस पर ब्याज की मांग की ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स का कहना है कि 'भोला' के रीमेक के अधिकारों के लिए तय किया गया पैसा उन्हें नहीं मिला है। दोनों पार्टियों के बीच एक करार भी हुआ था, फिर भी पैसा न मिलने की वजह से उन्हें अब कोर्ट आना पड़ा है। कंपनी ने एक लीगल नोटिस भेजकर 4 करोड़ रुपये और उस पर ब्याज देने की मांग की है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर जल्द ही पेमेंट नहीं की गई, तो यह पूरा करार रद्द हो सकता है और 'भोला' के अधिकार वापस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के पास आ सकते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।