NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लाल सिंह चड्ढा' से 'रक्षा बंधन' तक, अगस्त में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'लाल सिंह चड्ढा' से 'रक्षा बंधन' तक, अगस्त में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
    अगस्त में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    'लाल सिंह चड्ढा' से 'रक्षा बंधन' तक, अगस्त में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 17, 2022
    11:15 pm

    क्या है खबर?

    इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बहुत हद तक कोरोना की मार झेलने के बाद देशभर के सिनेमाधरों में रौनक वापस आ गई है। अब दर्शक बिना झिझक के सिनेमाघरों का रुख करने लगे हैं।

    सिनेमा के प्रशंसकों को प्रत्येक महीने फिल्मों का इंतजार रहता है। इस लिहाज से अगस्त का महीना फैंस के लिए खास होने वाला है।

    इस महीने बॉलीवुड की कई मल्टीस्टारर फिल्में दस्तक देने वाली हैं। आइए इस सूची पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    लाल सिंह चड्ढा

    जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है, जिसमें आमिर वाला किरदार टॉम हैंक्स ने निभाया था। इसमें आमिर के साथ एक बार फिर करीना कपूर की जोड़ी बनी है।

    साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

    #2

    रक्षा बंधन

    'लाल सिंह चड्ढा' की टक्कर अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से होगी। 'रक्षा बंधन' भी 11 अगस्त को रूपहले पर्दे पर आएगी। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्तों पर आधारित है।

    इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इसकी कहानी लड़कियों की शादी के दबाव और खर्चे पर आधारित है।

    फिल्म में अक्षय का किरदार चार बहनों का अकेला भाई है। इन बहनों का किरदार सादिया खतीब, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।

    #3

    दोबारा

    अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गजब का रोमांच देखने को मिलेगा।

    फिल्म में अभिनेता पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने इसका निर्माण किया है।

    2018 में रिलीज हुई 'मनमर्जियां' के बाद 'दोबारा' तापसी और अनुराग की दूसरी फिल्म है, जिसमें वे साथ काम कर रहे हैं।

    #4

    लाइगर

    'लाइगर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं।

    इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की जोड़ी बनी है। फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। 'लाइगर' का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है।

    इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इसमें वह मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    OTT प्लेटफॉर्म की बात करें तो आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। यह आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रक्षा बंधन फिल्म
    आगामी फिल्में
    लाल सिंह चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    बॉलीवुड समाचार

    मैं 10वीं पास करने वाला परिवार का पहला लड़का हूं- रणबीर कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    इन सितारों ने नुकसानदेह चीजों के प्रचार से किया मना, करोड़ों का ऑफर ठुकराया सेलिब्रिटी गॉसिप
    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन रणवीर सिंह
    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स? सेलिब्रिटी गॉसिप

    रक्षा बंधन फिल्म

    नए साल में कम हुई छुट्टियाँ, देखिए इस साल की छुट्टियों की पूरी सूची दिवाली
    रक्षाबंधन: इस राखी अपनी बहन को दें खास गिफ्ट, इन स्टाइलिश स्कूटर्स पर करें विचार भारत की खबरें
    रक्षाबंधन: बहन को देना चाहते हैं खास गिफ्ट तो इन गैजेट्स पर करें विचार स्मार्टवॉच
    रक्षाबंधन विशेष: अपने भाई को दें ये खास उपहार, त्योहार बन जाएगा यादगार नेटफ्लिक्स

    आगामी फिल्में

    भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बॉलीवुड समाचार

    लाल सिंह चड्ढा

    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' पर लगा कोरोना का ग्रहण, इस साल नहीं होगी रिलीज! बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान नहीं कर पाए ईद पर फिल्म रिलीज, अब लेंगे आमिर खान का क्रिसमस स्लॉट बॉलीवुड समाचार
    ...तो अब आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखेगा कोरोना संकट? बॉलीवुड समाचार
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025