NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / केआरके का रणवीर को लेकर दावा, बोले- यशराज को 20 करोड़ रुपये देकर किया था डेब्यू
    मनोरंजन

    केआरके का रणवीर को लेकर दावा, बोले- यशराज को 20 करोड़ रुपये देकर किया था डेब्यू

    केआरके का रणवीर को लेकर दावा, बोले- यशराज को 20 करोड़ रुपये देकर किया था डेब्यू
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 29, 2021, 04:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केआरके का रणवीर को लेकर दावा, बोले- यशराज को 20 करोड़ रुपये देकर किया था डेब्यू
    केआरके ने साधा रणवीर सिंह पर निशाना

    कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, अपनी विवादित बयानबाजी को लेकर वह कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। अब केआरके फिर कुछ ऐसा बोल गए हैं, जिसके बाद वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका कहना है कि रणवीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए उनके पिता ने यशराज बैनर को 20 करोड़ रुपये दिए थे। आइए जानते हैं केआरके ने क्या कहा।

    आदित्य ने नहीं किया रणवीर को बॉलीवुड में लॉन्च

    केआरके ने यशराज की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का रिव्यू कर कहा, "यशराज ने आज तक जिसे भी लॉन्च किया, वह फ्लॉप ही रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह को भी यशराज ने लॉन्च किया और वह तो आज स्टार है।" उन्होंने कहा, "आदित्य ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया, बल्कि रणवीर, आदित्य के जरिए लॉन्च हुआ था। उसके पिता ने आदित्य को 20 करोड़ रुपये दिए थे। फिर यशराज फिल्म्स ने उसे लॉन्च किया।"

    फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर को मिला था फिल्मफेयर पुरस्कार

    फिल्म 'बैंड बाजा बारात' 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रणवीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उन्होंने बिट्टू शर्मा नाम का किरदार निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म से रणवीर ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू कैटेगरी में फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

    पिछली बार सलमान से लिया था केआरके ने पंगा

    रणवीर सिंह से पहले केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे : यॉर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज के बाद एक्टर और उनकी फिल्म को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट किए थे। यह मामला इतना बढ़ गया था कि सलमान की लीगल टीम ने केआरके को लेकर सख्त एक्शन लिया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। केआरके ने तब यह भी कहा था कि वह सलमान की फिल्मों का अब कभी रिव्यू नहीं करेंगे।

    जानिए कौन हैं कमाल राशिद खान

    कमाल राशिद खान अभिनेता, लेखक और निर्माता हैं। उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'सितम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। शो 'बिग बॉस 3' में भी वह पहुंचे थे। इसमें उनके साथी प्रतिभागियों बख्तियार ईरानी, उनकी पत्नी तनाज करीम और पूनम ढिल्लों से झगड़ों के कारण केआरके को घर से बाहर कर दिया गया था। फिल्में ना मिलने के बाद अब केआरके फिल्मों की समीक्षा करते हैं, जिसके कारण उन्हें कई बार खूब ट्रोल भी किया जाता है।

    इन बॉलीवुड कलाकारों पर भी तंज कस चुके हैं केआरके

    केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। शाहरुख खान से लेकर अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकार उनके निशाने पर आ चुके हैं। मनोज बाजपेयी तो केआरके की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का केस भी कर चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    यशराज फिल्म्स

    बॉलीवुड समाचार

    क्या भांजी अलीजेह को अगले महीने बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान? सलमान खान
    फिल्म 'जर्सी' के प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह जख्मी हो गए थे शाहिद, आए 25 टांके शाहिद कपूर
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई बेंगलुरू
    रानी मुखर्जी को फिल्म 'मर्दानी 3' की जल्दी, बोलीं- लेखक लिख नहीं रहे कहानी रानी मुखर्जी

    रणवीर सिंह

    रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश कैटरीना कैफ
    '83' के बाद कबीर सिंह की एक और फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर हॉलीवुड समाचार

    यशराज फिल्म्स

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम 2' को 15 साल पूरे, विक्टर ने बताई एक्शन सीक्वेंस की कहानी बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स के OTT वेंचर के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' अगले साल के लिए टली, जानिए कारण वेब सीरीज
    वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ वाणी कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023