NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन
    अगली खबर
    अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन
    अनुराग की फिल्म में नजर आएंगी कृति

    अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 17, 2021
    11:04 am

    क्या है खबर?

    कृति सैनन हाल में 'मिमी' की कामयाबी के बाद सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। इस फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा था।

    यही वजह है कि दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की उम्मीदें इस अभिनेत्री से बढ़ गई हैं।

    अब कृति के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है।

    वह मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    घोषणा

    अनुराग ने इंस्टाग्राम पर किया फिल्म का ऐलान

    अनुराग ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कृति के साथ फिल्म करने का ऐलान किया है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'एक और स्क्रिप्ट.. एक और फिल्म। निखिल द्विवेदी और कृति के साथ हम जल्द ही यह फिल्म शुरू करेंगे।'

    अनुराग ने साथ ही अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कुछ लिखते हुए नजर आ रहे हैं।

    निर्माण

    निखिल करेंगे फिल्म को प्रोड्यूस

    फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के डायरेक्टर और बाकी कलाकार कौन होंगे, इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

    यह कृति के साथ अनुराग की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी निखिल के कंधे पर सौंपी गई है।

    कृति को आखिरी बार 'हम दो हमारे दो' में देखा गया था। इसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

    अटकलें

    क्या 'किल बिल' की हिन्दी रीमेक के लिए कृति को चुना गया?

    काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि हॉलीवुड की मशहूर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किल बिल' की हिन्दी रीमेक का निर्देशन अनुराग करेंगे।

    ऐसा दावा किया गया था कि इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कृति को चुना गया है।

    खबरों की मानें को निखिल ने इस फिल्म की हिन्दी रीमेक के राइट्स खरीद लिए थे।

    हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह अनुराग की वही फिल्म है। मेकर्स जल्द इस संबंध में ऐलान करेंगे।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं कृति की आने वाली फिल्में

    कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ 'शहजादा' की शूटिंग कर रही हैं। वह 'आदिपुरुष' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह सीता के किरदार में नजर आएंगी।

    वह टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। कृति हाल में फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग में व्यस्त थीं।

    वह अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय के अपोजिट भूमिका में भी दिखने वाली हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अनुराग अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्म 'दोबारा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 'मनमर्जियां', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप
    कृति सैनन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या श्रद्धा कपूर भी करने वाली हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट श्रद्धा कपूर
    क्या आप जानते हैं? अमिताभ के पास नहीं थे खाने के पैसे, उधार मांगकर किया गुजारा अमिताभ बच्चन
    'कालीचरण' से 'दोस्ताना' तक, ये हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पांच बेहतरीन फिल्में जन्मदिन विशेष
    क्या सलमान खान ने 'द-बैंग टूर' से हटाया जैकलीन फर्नांडिस का नाम? सलमान खान

    अनुराग कश्यप

    'सेक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो लॉन्च, नवाज़ के साथ दिखेंगे रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन बॉलीवुड समाचार
    तमन्ना भाटिया ने मौनी रॉय को किया रिप्लेस, 'बोले चूड़ियाँ' में नवाज के साथ करेंगी अभिनय बॉलीवुड समाचार
    49 मशहूर हस्तियों ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, देश के माहौल पर जताई चिंता नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाली हस्तियों में शामिल अभिनेता को मिली जान से मारने की धमकी नरेंद्र मोदी

    कृति सैनन

    अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिज अक्षय कुमार
    यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले कार्तिक आर्यन के सुपरहिट गाने सारा अली खान
    अब कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं अभिनेत्री कृति सेनन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में दिख सकती हैं कियारा आडवाणी बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    '83' के बाद कबीर सिंह की एक और फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना, ईशान और सिद्धांत की फिल्म 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को होगी रिलीज आलिया भट्ट
    शाहिद कपूर अभिनीत अली अब्बास जफर की फिल्म का शीर्षक होगा 'ब्लडी डैडी' नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025