LOADING...
काेंकणा सेन ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, बोलीं- बड़ी फिल्मों पर आज भी मर्दों का कब्जा
काेंकणा सेन शर्मा ने महिला कलाकारों पर की खुलकर बात

काेंकणा सेन ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, बोलीं- बड़ी फिल्मों पर आज भी मर्दों का कब्जा

May 03, 2026
08:05 pm

क्या है खबर?

कोंकणा सेन शर्मा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई है। अनुराग बसु की 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बार-बार साबित किया है कि उन्हें किसी खास खांचे में नहीं बांधा जा सकता। इंडस्ट्री में ढाई दशक बिताने के बाद क्या आज महिलाओं के लिए दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार पाना आसान हो गया है? इस सवाल पर कोंकणा ने बेबाकी से अपनी राय रखी।

दो टूक

"बड़े बजट की फिल्में आज भी सिर्फ हीरोज के इर्द-गिर्द घूमती हैं"

न्यूज 18 से बातचीत में कोंकणा से पूछा गया कि क्या पिछले 25 वर्षों में चीजें बदली हैं तो उन्होंने कहा, "कुछ मायनों में,मुझे लगता है कि एक हद तक बदलाव आया है, शायद कम बजट की फिल्मों या OTT फिल्मों में, लेकिन अगर आप पैसे के पीछे का गणित देखें तो आपको साफ दिखाई देगा कि बड़ी फिल्मों में अनिवार्य रूप से नायक पुरुष ही नजर आते हैं। ऐसी फिल्मों पर आज भी पुरुषों का ही कब्जा है।"

तंज

कोंकणा बोलीं- ये आज की समस्या नहीं, बरसों पुराना चलन है

अभिनेत्री बोलीं, "मुझे नहीं लगता कि ये अनिवार्य रूप से आज की ही समस्या है, बल्कि मुझे लगता है कि यह कई-कई सालों से इसी तरह चला आ रहा है। हर साल आपको कुछ दिलचस्प फिल्में मिलेंगी। ऐसी फिल्में जो चलन या किसी खास फॉर्मूले का पालन नहीं करतीं, लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत कम और कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं।" कोंकणा ने महिला अभिनेत्रियों को दमदार भूमिकाएं मिलने का श्रेय (OTT) और शॉर्ट फिल्मों को दिया।

Advertisement

बदलाव

कोंकणा ने OTT से आए बदलाव पर दिया जोर

अभिनेत्री ने साझा किया, "एक हद तक आजकल स्ट्रीमर्स (OTT) के कारण कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, जिनमें आपको महिला पुलिस अफसर और इसी तरह के अन्य किरदार देखने को मिलेंगे या फिर महिलाएं नकारात्मक और जटिल भूमिकाओं में नजर आएंगी, लेकिन कुछ अपवादों को छोड़ दें तो बड़े पैमाने पर ऐसी भूमिकाओं में आपको अधिकतर उम्रदराज महिलाएं ही दिखाई देंगी।

Advertisement

गहराई

पर्दे पर गहराई और किरदारों में जान भरने वाली कोंकणा

अपनी शानदार और संजीदा अदाकारी के लिए मशहूर कोंकणा के किरदारों में एक ऐसी गहराई और ईमानदारी होती है, जो दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ जाती है। हाल ही में उन्हें 'एक्यूज्ड' में देखा गया था, जिसमें उनके बेहतरीन अभिनय की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी दिल खोलकर तारीफ की थी। कोंकणा इन दिनों अपने नए शो 'वेलकम टू खोया महल' के प्रचार में काफी व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने जयदीप सरकार ने मिलकर बनाया है।

Advertisement