NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है?
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है?

    सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है?

    लेखन भावना साहनी
    Aug 05, 2020
    11:20 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कुछ समय पहले इस मामले में CBI जांच की मांग की थी, लेकिन सुशांत के पिता द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद यह मामला नई दिशा में मुड़ गया है।

    अब इस केस में कई हैरान करने वाले पड़ाव देखने को मिले हैं और अब भी कई परतें खुलना बाकी है।

    जानिए अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ।

    शुरुआत

    खुदकुशी का मामला मानकर मुंबई पुलिस कर रही है जांच

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि मौत दम घुटने से हुई। कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन में थे, कई दिनों से उन्होंने दवाइयां भी नहीं ली थीं।

    मुंबई पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है। हालांकि, सुशात के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस यह जांच करने में जुट गई कि आखिर सुशांत ने किस वजह से आत्महत्या की।

    नेपोटिज्म

    बॉलीवुड में शुरु हुई नेपोटिज्म की बहस

    सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक नेपोटिज्म, इनसाइडर-आउटसाइडर और पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस शुरु हो गई। कंगना रनौत और अभिनव कश्यप जैसी हस्तियों ने करण जौहर, सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, हमेश भट्ट और कई स्टार किड्स पर निशाना साधा।

    कई लोगों का मानना है कि सुशांत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म का शिकार हुए थे। इस कारण मुंबई पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने पूछताछ भी की।

    मामला दर्ज

    रिया चक्रवर्ती सहित करण जौहर, सलमान पर दर्ज हुआ केस

    नेपोटिज्म का आरोप लगाते हुए बिहार के वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में 17 जून को सलमान खान, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजान, भूषण कुमार और आदित्य चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

    उनके अलावा 24 जून को पताही के रहने वाले एक शख्स कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर साजिश रचने का केस दर्ज करवाया।

    हालांकि, बाद में मुजफ्फरपुर कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया।

    CBI जांच

    रिया चक्रवर्ती ने की गृहमंत्री अमित शाह से की CBI जांच की मांग

    सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग की।

    उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की CBI जांच शुरू की जाए।'

    जानकारी

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को नहीं लगती CBI की जरूरत

    सुशांत केस में हर कोई सिर्फ CBI जांच की मांग कर रहा है, लेकिन मुंबई के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक बयान में कहा कि मुंबई पुलिस ही इस मामले को सुलझाने में सक्षम है उन्हें नहीं लगता कि इसके लिए CBI की जरूरत है।

    गुहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार

    राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर सुशांत मामला CBI को सौंपने की बात कहीं थी। जिसे प्रधानमंत्री की ओर से स्वीकार कर लिया गया।

    उनके अलावा सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे इंसाफ की गुहार लगाई थी।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'हमें भारत की न्यायव्यवस्था पर भरोसा है और किसी भी कीमत पर इंसाफ की उम्मीद है।'

    नया मोड़

    रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने की FIR ने बदला मामले का रुख

    सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगे। उन्होंने यह मामला पटना पुलिस को सौंपने की बात कही।

    इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि मामले की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जाए, जबकि सिंह ने भी एक याचिर दायर करते हुए कहा कि उनका पक्ष सुने बिना कोई फैसला न लिया जाए।

    जांच

    सुशांत के पैसों का हेर-फेर

    सुशांत के पिता का कहना कि इस साल उनके बेटे के बैंक अकाउंट में करीब 17 करोड़ रुपये थे जिसमें से 15 करोड़ रुपये ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए जिनसे सुशांत का कोई लेना देना ही नहीं था।

    बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे का भी कहना है कि पिछले चार सालों में सुशांत के अकाउंट में करीब 50 करोड़ रुपये थे और हैरानी की बात है कि लगभग यह सारा पैसा निकाल लिया गया।

    वीडियो

    रिया चक्रवर्ती ने जारी किया अपना वीडियो

    फिलहाल रिया चक्रवर्ती ने घर परिवार के साथ अपना घर छोड़ दिया है।

    उन्होंने हाल में एक वीडियो जारी कर कहा, "मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे बारे में कई बातें कही जा रही हैं, लेकिन मामला अदालत में होने के कारण मैं अपने वकील की सलाह पर इन पर टिप्पणी नहीं करुंगी। सत्यमेव जयते।"

    इसके बाद बिहार पुलिस ने भी कहा कि इससे कुछ नहीं होगा वह सामने आए और उनका सहयोग करें।

    जानकारी

    मुंबई पुलिस बनाम पटना पुलिस

    इन सबके बीच यह मामला जैसे मुंबई पुलिस बनाम पटना पुलिस बन गया। बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया कि जांच के लिए भेजे गए बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को मुंबई में 'बलपूर्वक' क्वारंटाइन कर दिया गया।

    सिफारिश

    बिहार के मुख्यमंत्री ने भी की CBI की सिफारिश

    अब मंगलवार को सुशांत के पिता से फोन पर बात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस में CBI जांच की सिफारिश कर दी है।

    उनका कहना है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें इस मामले में कोई सहयोग नहीं मिल रहा इसलिए वह अब इसे CBI को सौंपने की सिफारिश करते हैं।

    उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी सिफारिश केंद्र को भेज दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    डिजिटल-ओनली बैंकिंग सही या गलत? जानिए इसके फायदे और नुकसान  बैंकिंग
    ड्राइविंग लाइसेंस में बदलना चाहते हैं फोटो और हस्ताक्षर? ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  ड्राइविंग लाइसेंस
    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल
    ऐपल ने एयरपॉड्स के लिए नए फीचर्स किए पेश, अब कैमरा भी कर सकेंगे कंट्रोल  ऐपल

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए इंदिरा गांधी बनने जा रही हैं लारा दत्ता! अक्षय कुमार
    सुशांत मामला: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकारा सुब्रमण्यम स्वामी का पत्र, हो सकती है CBI जांच नरेंद्र मोदी
    एआर रहमान बोले- 'बॉलीवुड गैंग फैला रहा है मेरे खिलाफ अफवाहें', कंगना रनौत ने जताई प्रतिक्रिया नेपोटिज्म
    सुशांत मामला: महेश भट्ट और करण जौहर तक पहुंची मुंबई पुलिस की जांच, कल होगी पूछताछ करण जौहर

    मुंबई पुलिस

    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार
    कर्नाटक संकटः बागी विधायकोें से मिलने पहुंचे शिवकुमार को रोका गया, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता मुंबई

    मनोरंजन

    क्या 'कृष 4' में चार किरदारों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? राकेश रोशन ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    घर भेजने के बाद अब सोनू सूद प्रवासियों को दिलवाएंगे नौकरी, लॉन्च किया रोजगार पोर्टल बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा', जानिये इससे जुडी अहम बातें बॉलीवुड समाचार
    #DilBecharaReview: अपनी आखिरी फिल्म में खुलकर जिंदगी जीना सिखा गए सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    बिहार में सड़क और चौक को दिया गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम, देखें वीडियो बिहार
    रॉ के पूर्व अफसर का सुशांत की मौत पर सनसनीखेज दावा, बताया दाऊद इब्राहिम का हाथ बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' ने तोड़े रिकार्ड्स, ट्रेलर को मिले एक करोड़ से ज्यादा लाइक्स यूट्यूब
    सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने तोड़ी चुप्पी, लिखा भावुक करने वाला पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025