NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में

    जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 27, 2022, 08:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में
    सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में

    सलमान खान की पिछली फिल्में देख भले ही समीक्षकों ने कहा हो कि उनके दिन लद गए, लेकिन भाईजान के प्रशंसकों के लिए तो उनसे बेहतर कोई नहीं। यही वजह है कि उन्हें सलमान की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज यानी 27 दिसंबर को सलमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी आने वाले फिल्मों के बारे में, जिनकी चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब हो रही है।

    किसी का भाई किसी की जान 

    इस फिल्म की राह तो सिनेप्रेमी भी देख रहे हैं और वो इसलिए कि इसमें सलमान की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है, वहीं भूमिका चावला और भाग्यश्री भी इसका हिस्सा हैं, जिन्हें पहले पर्दे पर सलमान के साथ रोमांस करते देखा जा चुका है। फरहाज सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' एक्शन से भरपूर होगी। इसमें शहनाज गिल भी हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

    टाइगर 3 

    'टाइगर 3' का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है ओर इसके निर्देशक मनीष शर्मा हैं। इसमें सलमान संग कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इस फ्रैंचाइजी की दो फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। सलमान फिल्म में एक रॉ एजेंट 'अविनाश राठौड़' बने हैं, जिनका कोड नेम 'टाइगर' है। 'टाइगर 3' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

    पवन पुत्र भाईजान 

    सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की घोषणा कर चुके हैं। इस साल फिल्म की रिलीज को सात साल पूरे होने पर इसके लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह इसके अगले भाग की कहानी लिख रहे हैं। दूसरी तरफ सलमान ने बताया कि फिल्म का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' रखा है। दरअसल, 'बजरंगी भाईजान' में सलमान के किरदार का नाम पवन होता है। ऐसे में फिल्म के सीक्वल का नाम उनके किरदार पर ही रखा गया है।

    दबंग 4 

    'दबंग' सलमान की हिट फ्रैंचाइजी है। इस फिल्म में उनका चुलबुल पांडे वाला अक्खड़ अंदाज खासतौर पर उनके प्रशंसकों को खूब भाता है। इस फिल्म के तीन भाग आ चुके हैं और इसका निर्देशन खुद सलमान के भाई अरबाज खान ने किया है। अरबाज ने पिछले महीने कहा था कि वह इसका चौथा भाग भी बड़े प्यार और शिद्दत से बना रहे हैं, क्योंकि यह फ्रैंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है। सलमान भी 'दबंग 4' को लेकर उत्साहित हैं।

    नो एंट्री में एंट्री

    2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' ब्लॉकबस्टर थी। तभी से प्रशंसक सलमान की इस फिल्म के अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने हाल ही में कहा था, "आखिरकार अब सब तैयार है। हम जनवरी, 2023 से शूटिंग शुरू कर सकते हैं। कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'नो एंट्री' की कहानी खत्म हुई थी।" 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान, अनिल कपूर और फरदीन खान होंगे।

    'पठान' में होगी मेहमान भूमिका 

    'पठान' से भी सलमान जुड़े हैं, लेकिन इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान हैं। इसमें सलमान एक मेहमान भूमिका निभाएंगे। हालांकि, उनका किरदार बेहद खास होगा। वह फिल्म में टाइगर बनकर ग्रैंड एंट्री करेंगे। दरअसल, 'पठान' के क्लाइमैक्स से 'टाइगर 3' की कहानी शुरू होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    जन्मदिन विशेष
    टाइगर 3
    नो एंट्री 2 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    सलमान खान

    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन मुंबई पुलिस
    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    'किसी का भाई किसी की जान': सलमान की आवाज में नया गाना रिलीज  किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    सलमान खान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'भाईजान' बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो इमरान हाशमी
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत

    टाइगर 3

    'देसी बॉयज 2' ही नहीं, आने वाले हैं बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों के सीक्वल हेरा फेरी 3 फिल्म
    शाहरुख खान अप्रैल में 7 दिनों तक करेंगे सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' को मिली सफलता पर बोले अरबाज खान, सही समय पर आई फिल्म अरबाज खान
    शाहरुख खान अप्रैल में शुरू करेंगे सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग सलमान खान

    नो एंट्री 2 फिल्म

    सलमान की 'नो एंट्री में एंट्री' ठंडे बस्ते में, जल्द शुरू होने वाली थी शूटिंग सलमान खान
    क्या सलमान खान के बिना बनेगी 'नो एंट्री 2'? निर्देशक अनीस बाज्मी ने तोड़ी चुप्पी सलमान खान
    अगले साल 'नो एंट्री 2' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    'नो एंट्री 2' में दिखेंगे अनिल कपूर, बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं अनिल कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023