NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार्तिक आर्यन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता, फिल्म 'तेजाब' की रीमेक में हुई एंट्री
    अगली खबर
    कार्तिक आर्यन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता, फिल्म 'तेजाब' की रीमेक में हुई एंट्री
    तेजाब के रीमेक में रणवीर सिंह की जगह लेंगे कार्तिक आर्यन (तस्वीर: टि्वटर/@kartikaaryan)

    कार्तिक आर्यन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता, फिल्म 'तेजाब' की रीमेक में हुई एंट्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 27, 2023
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। सुनने में आ रहा है कि इसी वजह से अब हिट फिल्म 'तेजाब' के रीमेक से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट कर लिया गया है।

    चर्चा थी कि इस फिल्म में रणवीर और जान्हवी कपूर की जोड़ी बनने वाली है, लेकिन अब खबर है कि कार्तिक को फिल्म का हीरो बना दिया गया है।

    मौका

    कार्तिक को कैसे मिली फिल्म?

    बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कार्तिक की निर्माताओं के साथ अच्छी बातचीत है, क्योंकि वह उन्हें 'भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

    जैसे ही कार्तिक को पता चला कि 'तेजाब' का रीमेक बन रहा है, उन्होंने निर्माताओं से संपर्क किया और फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। निर्माताओं ने भी खुशी-खुशी उन्हें फिल्म में ले लिया।

    अब जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

    फिल्म

    1988 में रिलीज हुई थी 'तेजाब'

    'तेजाब' 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं, वहीं चंकी पांडे और अनुपम खेर ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। एन चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था।

    यह 50 हफ्तों से अधिक समय तक सिनेमाघर में चली थी। फिल्म का गाना 'एक दो तीन' भी खूब लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म ने 4 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    फिल्म

    'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' भी निकली रणवीर के हाथ से

    पिछले दिनों फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से भी रणवीर बाहर हो गए। चर्चा कि उनकी पिछली फिल्मों का हाल देख उन्हें इससे बाहर का रास्ता दिखाया गया।

    बाद में खबरें आईं कि फिल्म में जूनियर एनटीआर या अल्लू अर्जुनग्र में से किसी एक स्टार को फिल्म में लिया जाएगा।

    खबर यह भी आई कि यशराज फिल्म्स ने भी रणवीर से किनारा कर लिया है क्योंकि इस बैनर के साथ आईं उनकी पिछली फिल्में फ्लॉप रही हैं।

    जानकारी

    रणवीर की आने वाली फिल्में

    रणवीर को जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। वह 'बैजू बावरा' और सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। रणवीर की '83' से 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' जैसी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं।

    आगामी फिल्में

    कार्तिक की ये फिल्में हैं कतार में

    कार्तिक जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगे। 'प्यार का पंचानामा 3' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसके लिए उन्होंने फिर निर्देशक लव रंजन से हाथ मिलाया है। उन्हें उनकी हिट फिल्म 'लुका छिपी' के सीक्वल 'लुका छिपी 2' में भी देखा जाएगा।

    कार्तिक निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी उनके पास है। कार्तिक फिल्म 'आशिकी 3' का हिस्सा भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कार्तिक आर्यन

    अल्लू की फिल्म 'अला वैकुंठपुरामुलू' का हिंदी वर्जन यूट्यूब पर आएगा, 'शहजादा' को होगा नुकसान? शहजादा फिल्म
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    फिल्म 'शहजादा' का गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज, कार्तिक ने दिया सलमान खान को सम्मान शहजादा फिल्म
    बचपन में खो गए थे 'शहजादा' के अभिनेता कार्तिक आर्यन शहजादा फिल्म

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध सर्कस फिल्म
    'अवतार 2' ने पार किया 5,000 करोड़ का आंकड़ा, 'सर्कस' ने पहले दिन की इतनी कमाई अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    बेयर ग्रिल्स को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा विवाद बेयर ग्रिल्स
    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? लाल सिंह चड्ढा

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: बड़ी फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद कैसे करती हैं करोड़ों की कमाई? जानिए पूरा गणित  शमशेरा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज अरिजीत सिंह
    आलिया ने खरीदा नया आशियाना, बहन को गिफ्ट किए 2 अपार्टमेंट; जानिए अभिनेत्री की कुल संपत्ति आलिया भट्ट
    #NewsBytesExplainer: कैसे बनती है फिल्म, कौन होते हैं क्रू के सदस्य? जानिए सबका योगदान #NewsBytesExplainer

    आगामी फिल्में

    उमेश शुक्ला ने किया अपनी आगामी फिल्म का ऐलान, किताब 'ए डॉन्स नेमेसिस' पर होगी आधारित  बॉलीवुड समाचार
    तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी नुसरत भरूचा, बोलीं- सपना सच हो गया नुसरत भरूचा
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में नजर आएंगी शहनाज गिल? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई  शहनाज गिल
    शरवरी वाघ कौन हैं, जो बन सकती हैं यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा? यशराज फिल्म्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025