NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फ्लॉप फिल्मों के बाद भंसाली की शरण में रणवीर सिंह, 'बैजू बावरा' से वापसी की तैयारी
    अगली खबर
    फ्लॉप फिल्मों के बाद भंसाली की शरण में रणवीर सिंह, 'बैजू बावरा' से वापसी की तैयारी
    रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का सहारा

    फ्लॉप फिल्मों के बाद भंसाली की शरण में रणवीर सिंह, 'बैजू बावरा' से वापसी की तैयारी

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 17, 2023
    11:16 am

    क्या है खबर?

    बीते दिनों यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई कि यशराज फिल्म्स ने रणवीर सिंह से किनारा कर लिया है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी हैं और अब यशराज फिर जोखिम उठाने के मूड में नहीं है।

    हालांकि, अब आदित्य के एक करीबी दोस्त ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साथ ही इस खबर से पर्दा हटा दिया है कि रणवीर की अगली बड़ी फिल्म कौन-सी होगी।

    सूत्र

    भंसाली की छत्रछाया में कदम बढ़ाएंगे रणवीर

    आदित्य के दोस्त ने ईटाइम्स को बताया, "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आदित्य, रणवीर से प्यार करते हैं और वह आगे भी उनके साथ काम करना चाहेंगे। फिलहाल वह दूसरे बड़े निर्माताओं के साथ अपनी नई कहानियों पर चर्चा कर रहे हैं।"

    सूत्र ने आगे कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' से रणवीर पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं और यह रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी।

    वापसी

    शाहरुख की तरह पर्दे पर धावा बोलेंगे रणवीर- सूत्र

    सूत्र ने आगे ये भी कहा, "जिस तरह से अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने यशराज फिल्म्स की 'दाग' से पर्दे पर जबरदस्त कमबैक किया था।"

    हाल ही में जैसे 4 साल बाद शाहरुख खान ने 'पठान के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, बिल्कुल वैस ही रणवीर की बड़ी वापसी होने वाली है।

    सूत्र के मुताबिक, रणवीर आगे चलकर इस कानाफूसी अभियान का शिकार हो सकते हैं कि उन्हें 'बैजू बावरा' से निकाल दिया गया है।

    पुष्टि

    'बैजू बावरा' में रणवीर-आलिया के नाम पर लग चुकी है मोहर

    सूत्र ने यह भी कहा कि रणवीर का नाम 'बैजू बावरा' के लिए तय हो चुका है। उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। भंसाली, दोनों के साथ काम करने का मन बना चुके हैं।

    भंसाली ने रणवीर को उनके करियर की सुपरहिट फिल्में दी हैं, चाहे वो 'रामलीला' हो, 'पद्मावत' हो या 'बाजीराव मस्तानी'।

    बता दें कि रणवीर की '83' से लेकर 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' जैसी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं।

    जानकारी

    फिल्म की कहानी

    'बैजू बावरा' की कहानी 1952 में इसी नाम से आई सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म पर आधारित होगी। यह फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है।

    आगामी फिल्में

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे रणवीर

    रणवीर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह सबसे पहले करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।

    इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी आलिया के साथ ही बनी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

    पिछले दिनों खबर आई थी कि रणवीर फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे। वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय लीला भंसाली
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से पर्यटक नदारद, लोग बोले- इतना सन्नाटा कभी नहीं देखा पहलगाम आतंकी हमला
    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025

    संजय लीला भंसाली

    क्या आप जानते हैं? आलिया ने दिया था संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' का ऑडिशन बॉलीवुड समाचार
    गंगूबाई काठियावाड़ी: जब असली गंगूबाई के अंदाज से अवाक रह गए थे नेहरू आलिया भट्ट
    ऑनलाइन लीक हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आलिया भट्ट
    आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन की 10 करोड़ रुपये की कमाई आलिया भट्ट

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' की एडवांस बुकिंग धीमी, देशभर में बिके मात्र 28,000 टिकट सर्कस फिल्म
    'सर्कस' रिव्यू: कलाकारों की ओवर एक्टिंग ने डुबोई रोहित शेट्टी की फिल्म की नैया संजय मिश्रा
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध सर्कस फिल्म
    'अवतार 2' ने पार किया 5,000 करोड़ का आंकड़ा, 'सर्कस' ने पहले दिन की इतनी कमाई अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन के पिता डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए अब कैसी है हालात  वरुण धवन
    'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख करेंगे जबरदस्त एक्शन, दुनियाभर के 3 बड़े एक्शन निर्देशकों से मिलाया हाथ टाइगर 3
    फिल्म 'बैड बॉय' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  राजकुमार संतोषी
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' से सामने आई अनदेखी तस्वीरें, अलग अवतार में दिखीं अभिनेत्री सोनम कपूर

    आगामी फिल्में

    रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' के साथ करेंगी वापसी, अभिनेत्री ने दिया बड़ा अपडेट  रानी मुखर्जी
    आमिर खान अब पर्दे पर एक्शन करते आएंगे नजर, यशराज फिल्म्स संग हुई बातचीत आमिर खान
    जन्मदिन विशेष: रश्मिका मंदाना की इन फिल्मों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार रश्मिका मंदाना
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं रश्मिका मंदाना, जानिए कुल संपत्ति  रश्मिका मंदाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025