करण देओल ने 'बटवारा 1947' से साझा की BTS तस्वीरें, पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट
क्या है खबर?
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फादर्स डे के अवसर पर अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म 'बटवारा 1947' से कुछ BTS तस्वीरें साझा कीं। बता दें, आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में पिता और बेटे को पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। इस बीच, करण ने अपने पिता के साथ सेट पर बिताई कुछ अनदेखी झलकियां फैंस के साथ साझा की हैं।
पोस्ट
करण ने पिता सनी के लिए लिखा भावपूर्ण संदेश
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सनी भावुक होकर उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कुछ पल ऐसे होते हैं जो नियति में लिखे होते हैं। पापा को उनके सेट पर अपने साथ अभिनय करने के सपने के बारे में बताना भी ऐसा ही एक पल था। और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उन्हें करीब से देखना, इस फादर्स डे को सचमुच खास बना देता है।'
बधाई
फादर्स डे पर करण ने सनी को बताया अपना पहला हीरो
करण ने लिखा, '14 अगस्त, 2026 को मेरा यह सपना सच होगा और मुझे फिल्म 'बटवारा 1947' में अपने पापा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आने का मौका मिलेगा। हैप्पी फादर्स डे पापा- मेरे सबसे बड़े गुरु, मेरा सबसे मजबूत सहारा और मेरे पहले हीरो। आपके साथ इस पल को जीने के लिए मैं बेहद आभारी हूं।' बता दें, 'बटवारा 1947' भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी और अली फज़ल भी शामिल हैं।