कंगना रनौत ने दिया बाबा रामदेव को करारा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच 'गटर जनरेशन' टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है।
दरअसल, कंगना ने हाल ही में Gen Z को 'गटर जनरेशन' बताया था। इसी पर बाबा रामदेव ने पलटवार करते हुए उन पर हमला बोल दिया।
बाबा रामदेव ने कंगना की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका 'मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'। खास बात यह है कि यह सब तब हुआ, जब उन्हें यह भी याद दिलाया गया था कि कंगना एक सांसद हैं।
कंगना ने किया इंस्टाग्राम पर पलटवार
इस पर कंगना ने इंस्टाग्राम पर बाबा रामदेव को जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'बाबा जी, मेरी जवानी के सपने देखना बंद कीजिए। आप अपने योग और आयुर्वेद पर ध्यान दें, बेवजह का ध्यान भटकता है।'
इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हें। अब कई लोग कंगना की शुरुआती टिप्पणी और बाबा रामदेव के जवाब, दोनों की ही उचित-अनुचित पर बहस कर रहे हैं।