LOADING...
जॉन अब्राहम ने दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला स्टाफ को दिया फूलों का गुलदस्ता, वीडियो वायरल
जॉन अब्राहम ने हवाई अड्डे पर महिला स्टाफ को दिया गुलदस्ता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thejohnabraham)

जॉन अब्राहम ने दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला स्टाफ को दिया फूलों का गुलदस्ता, वीडियो वायरल

Jun 18, 2025
01:25 pm

क्या है खबर?

अभिनेता जॉन अब्राहम का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, जॉन को हाल ही में दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान एक शख्स ने जॉन का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार किया। हालांकि, बाद में जॉन ने यह फूलों का गुलदस्ता हवाई अड्डे की एक महिला स्टाफ सदस्य को दे दिया। इस दौरान महिला के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।

वीडियो

वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे लोग

जॉन के इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'बहुत बढ़िया इंसान।' एक लिखते हैं, 'असल जिंदगी में बहुत विनम्र इंसान।' एक ने लिखा, 'मेरे पसंदीदा अभिनेता।' काम के मोर्चे पर बात करें तो जॉन पिछली बार फिल्म 'द डिप्लोमैट' में दिखे थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। जॉन जल्द फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगे। उनके पास फिल्म 'तारिक' भी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो