NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' के बाद 'जवान' का जलवा, IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में सबसे ऊपर शाहरुख की फिल्म
    अगली खबर
    'पठान' के बाद 'जवान' का जलवा, IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में सबसे ऊपर शाहरुख की फिल्म
    IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शाहरुख खान की 'जवान' सबसे ऊपर

    'पठान' के बाद 'जवान' का जलवा, IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में सबसे ऊपर शाहरुख की फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 21, 2023
    10:49 am

    क्या है खबर?

    'पठान' ने रिलीज होने पहले और बाद में कई रिकॉर्ड बनाए। शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म से पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। अब शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। खासकर उनके प्रशंसक तो पल-पल के अपडेट ले रहे हैं।

    शाहरुख 'पठान' के बाद 'जवान' में दिखेंगे, जो इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) पर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर है। पिछली बार यही उपलब्धि 'पठान' को मिली थी।

    सूची

    पेज व्यूज के आधार पर जारी की गई है सूची

    गर्मियों ने दस्तक दे दी है और इसी मौके पर कुछ फिल्में रिलीज की जाएंगी। इस सीजन के लिए IMDb ने एक लिस्ट जारी की है।

    यह लिस्ट पेज व्यूज के आधार पर तैयार की गई है और ऐसी टॉप-10 फिल्मों की फेहरिस्त जारी की गई है, जिनका दर्शक बहुत ही बेसब्री से सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    इस कड़ी में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्में शामिल हैं।

    #1

    'जवान'

    इस लिस्ट में 'जवान' पहले पायदान पर है। 'पठान' के बाद शाहरुख की फिल्मों को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। यह इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में पहले नंबर पर है।

    इस फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक एटली करने वाले हैं। इसमें शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है।

    'जवान' 2 जून को रिलीज हो रही है।

    #2

    'एनिमल'

    इस लिस्ट में दूसरा स्थान रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को मिला है। संदीप रेड्‌डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें रणबीर एक क्रूर किरदार निभाएंगे।

    इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा और तृप्ति डिमरी में भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं।

    यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसके लिए रणबीर ने बॉडी भी बनाई है।

    #3

    'आदिपुरुष'

    ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' भी 'जवान' और 'एनिमल' से पीछे छूट गई है। इसका दर्शकों को इंतजार है, लेकिन 'जवान' जितना नहीं।

    फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। उनके साथ कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

    IMDb पर बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में 'आदिपुरुष' काे तीसरा स्थान मिला है।

    यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

    #4

    'गदर 2'

    सनी देओल की फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लंबे समय से इसके दूसरे भाग का इंतजार किया जा रहा है।

    'गदर 2' में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी नजर आने वाली है। सनी और अमीषा पटेल की पर्दे पर साथ वापसी होने वाली है।

    इस फिल्म ने सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।

    अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही 'गदर 2' 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हो रही है।

    अन्य फिल्में

    सूची में शामिल अन्य फिल्में

    बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास की फिल्म 'छत्रपति' 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। वह इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

    इस लिस्ट में छठे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' है, जो 23 जून 2023 को आएगी।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' 7 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी। इसे 7वां स्थान मिला है।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 8वें, प्रशांत वर्मा की तेलुगु फिल्म 'हनुमान' 9वें और नागा चैतन्य की 'कस्टडी' 10वें स्थान पर है।

    उपलब्धि

    पिछली बार IMDb पर 'पठान' का था कब्जा

    इससे पहले इस साल जनवरी में IMDb ने इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची जारी की थी, जिसमें 'पठान' सबको पछाड़ पहले स्थान पर काबिज थी। इसे 20 करोड़ से ज्यादा पेज व्यूज मिले थे।

    टॉप-20 फिल्मों में साउथ के सुपरस्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' दूसरे नंबर पर थी।

    'जवान' सूची में तीसरे नंबर पर थी। अब जबकि इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है तो इसे लेकर दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान अप्रैल में 7 दिनों तक करेंगे सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग सलमान खान
    शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट  जवान फिल्म
    शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, मन्नत में दाखिल हुए 2 अनजान शख्स; गिरफ्तार  मुंबई पुलिस
    'पठान' बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा पठान फिल्म

    पठान फिल्म

    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'पठान' ने दुनियाभर में पार किया 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा  शाहरुख खान
    पठान: पाकिस्तान में अवैध तरीके से दिखाई जा रही थी फिल्म, सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने 'KGF 2' को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर 'बाहुबली 2' शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    क्या आमिर खान नहीं होंगे 'धूम 4' का हिस्सा? जानिए फिल्म को लेकर निर्माताओं की योजना आमिर खान
    सलमान खान ने बदली 'किसी का भाई...' की कहानी, कहा- फिल्म नहीं चली तो मैं जिम्मेदार सलमान खान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला 'राउडी राठौर 2' का ऑफर, क्या अक्षय कुमार की हो गई छुट्टी? अक्षय कुमार
    कौन हैं सिद्धार्थ निगम, जो फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में आएंगे नजर? सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025