NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी'?
    मनोरंजन

    क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी'?

    क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी'?
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 17, 2022, 09:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी'?
    (तस्वीर- insta/@janhvikapoor)

    जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगी। 'गुड लक जैरी' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में जान्हवी एक अलग ही अवतार में दिखने वाली हैं। इस वजह से प्रशंसकों के बीच भी उनकी इस फिल्म को लेकर उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज से जुड़ीं पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब खबर है कि फिल्म सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    फिल्म को OTT पर रिलीज करने के पूरे मूड में हैं आनंद राय

    पीपिंगमून के मुताबिक, 'गुड लक जैरी' के निर्माता आनंद एल राय ने इसे सीधे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माताओं की इस सिलसिले में लगातार हॉटस्टार से बातचीत चल रही है। राय को OTT से शानदार ऑफर मिला है और वह इसे अंतिम रूप देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। राय का मानना है कि सिनेमाघरों की तुलना में 'गुड लक जेरी' को OTT पर बेहतर और बड़ी रिलीज मिलेगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'गुड लक जैरी' राय की तीसरी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों के बजाय OTT की राह पकड़ेगी। पहले उनकी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' नेटफ्लिक्स पर आई थी। आखिरी बार राय की धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'अतरंगी रे' हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

    जान्हवी की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' ने भी पकड़ा था OTT का रास्ता

    जान्हवी की भी यह पहली फिल्म नहीं है, जो OTT पर आएगी। इससे पहले उनकी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' ने भी रिलीज के लिए डिजिटल जगत का रुख किया था। 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर के बीच उनकी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। फिल्म में जान्हवी ने पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म की कहानी और इसमें जान्हवी का अभिनय दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

    जानिए फिल्म 'गुड लक जैरी' के बारे में

    'गुड लक जैरी' एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। यह 2018 में आई फिल्म तमिल कोलामावू कोकिला का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नयनतारा ने लीड रोल निभाया था। अब जाह्नवी को नयनतारा के रोल में उतरते हुए देखना दिलचस्प होगा। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल ही इस फिल्म से जान्हवी का लुक रिलीज हो गया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

    जान्हवी की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    जाह्नवी की बाकी फिल्मों की बात करें तो वह 'मिली' नाम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसके निर्माता उनके पिता बोनी कपूर हैं, जबकि माथुकुट्टी जेवियर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 'मिली' मलयालम फिल्म 'हेलन' का हिंदी रीमेक होगी। इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। वह विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में भी दिखाई देंगी। 'तख्त' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्में भी जान्हवी के खाते से जुड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    हॉटस्टार
    जाह्नवी कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    सुभाष चंद्र बोस जयंती 2023: जानिए नेताजी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुभाष चंद्र बोस
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री सारा अली खान
    बिग बॉस 16: प्रियंका को अपनी फिल्म का ऑफर देंगे सलमान! बोले- शो के बाद मिलना बिग बॉस 16
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    'पठान' की जबरदस्त दीवानगी, सुबह 6 बजे से दिखाई जाएगी शाहरुख खान की फिल्म शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये कार्तिक आर्यन

    हॉटस्टार

    भुवन बाम की 'ताजा खबर' हुई रिलीज, जानें दर्शकों को कैसी लगी सीरीज भुवन बाम
    एयरटेल का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हॉटस्टार और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भारती एयरटेल
    'भेड़िया' से 'टॉप गन मैवरिक' तक, इस वीकेंड इन फिल्मों और वेब सीरीज का लें मजा OTT प्लेटफॉर्म
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान जन्मदिन विशेष

    जाह्नवी कपूर

    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ आगामी फिल्में
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क रणवीर सिंह
    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन OTT प्लेटफॉर्म

    आगामी फिल्में

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला रजनीकांत
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत
    प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में बनेंगे निर्दयी पुलिस अफसर! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग प्रभास
    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड पठान फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023