जाह्नवी कपूर का 'कॉफी विद करण' में खुलासा, करण से बात बंद होने पर बढ़ा वजन
क्या है खबर?
करण जौहर के टॉक-शो 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो जारी किया गया, जिसमें दोनों सितारे मजाकिया अंदाज में नोक-झोंक करते नजर आए। एपिसोड के दौरान वरुण ने खुलासा किया कि करण ने एक समय पर उनसे और जाह्नवी से बातचीत बंद कर दी थी। इस पर जाह्नवी ने बताया, "जब हमारी बातचीत बंद हुई तो मेरा वजन बढ़ गया था।"
प्रोमो
क्या थी करण की नाराजगी की वजह?
करण ने नाराजगी की वजह बताते हुए कहा कि जाह्नवी और वरुण ने उन्हें दुख पहुंचाया था।
वरुण ने आगे कहा, "करण, आपने बहुत ही ड्रामेबाजी वाली बात कही थी। आप तो 'कभी खुशी कभी गम' वाले अमिताभ बच्चन बन गए थे कि मैं बड़ा हूं, हक है मेरा।"
इस एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर भी खास मेहमान बनकर आने वाले हैं और शो के 'रैपिड़ फायर' राउंड में मस्ती का तड़का लगाने वाले हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें एपिसोड का प्रोमो
Varun, Janhvi and Arjun on the Koffee couch? Chaos follows, my brother 🤭
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 24, 2026
Koffee with Karan Season 9, Episode 3, streaming Wednesday at 7pm, only on The Peacock Hub on JioHotstar.#KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @aneeshabaig #NishantNayak @manumaharshi @Dharmatic_ pic.twitter.com/RaWY6MQxgM