45 करोड़ का 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर सिंह के पिता ने IMPPA में ठोकी अर्जी, मचा घमासान
रणवीर सिंह के पिता, जगजीत सिंह भवनानी ने फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में 'डॉन 3' फिल्म से जुड़े 45 करोड़ रुपये के विवाद को लेकर एक अर्जी दाखिल की है।
उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपये के दावे को चुनौती दी है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर ने 'डॉन 3' से अचानक हटने का फैसला कर लिया, जबकि फिल्म की शूटिंग शुरू ही होने वाली थी।
IMPPA अब दोनों पक्षों के मामले को देख रही है, ताकि कोई सही समाधान निकाला जा सके।
रणवीर मुंबई में कर रहे हैं 'प्रलय' की शूटिंग
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि रणवीर के आखिरी वक्त में पीछे हटने से उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ।
जून में रणवीर पर लगा काम न करने का अस्थायी प्रतिबंध तो हटा लिया गया था, लेकिन पैसों का यह विवाद अभी तक नहीं सुलझा है।
इसी बीच, रणवीर ने 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक जोंबी थ्रिलर फिल्म है और इसकी शूटिंग वे मुंबई में कर रहे हैं ताकि अपने परिवार के करीब रह सकें।