NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद का जीवन पर्दे पर उतार सकते हैं ईशान खट्टर
    अगली खबर
    हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद का जीवन पर्दे पर उतार सकते हैं ईशान खट्टर
    मेजर ध्यानचंद की बायोपिक में काम कर सकते हैं ईशान खट्टर

    हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद का जीवन पर्दे पर उतार सकते हैं ईशान खट्टर

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 27, 2021
    09:32 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता ईशान खट्टर ने फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से ईशान ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। यही वजह है कि उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं।

    अब खबर है कि ईशान को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक में काम करने का मौका मिला है।

    इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं ईशान

    वरुण धवन से लेकर कई अभिनेताओं का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म में लीड रोल के लिए ईशान खट्टर को चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार ध्यानचंद बायोपिक में अभिनय के लिए ईशान पूरी तरह से तैयार हैं।

    अभिषेक चौबे इस बायोपिक को निर्देशित करने वाले हैं।

    अगर वाकई यह खबर सच होती है तो यह ईशान के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है।

    ऐलान

    पिछले साल हुई थी फिल्म की घोषणा

    दिसंबर 2020 में रोनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन के बैनर तले इस बायोपिक की घोषणा की गई थी।

    फिल्म की घोषणा के साथ कहा गया था कि 1500+ गोल, 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक और भारत के गौरव की कहानी। भारत के हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनने जा रही है, जिसके निर्देशन की कमान अभिषेक चौबे संभालेंगे।

    हालांकि, अभी निर्माताओं की तरफ से इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है कि ईशान ही ध्यानचंद बनने वाले हैं।

    परिचय

    जानिए मेजर ध्यानचंद के बारे में

    ध्यानचंद को खेल जगत की दुनिया में 'दद्दा' कहकर पुकारते हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 185 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए।

    मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे।

    जानकारी

    अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर है खेल रत्न अवार्ड

    भारत में सबसे बड़ा खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' था। इस अवार्ड के नाम को बदले जाने को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका नाम 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड' कर दिया है।

    फिल्में

    इन दो फिल्मों में भी नजर आएंगे ईशान

    ईशान पिछले काफी समय से अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। यह फिल्म राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बन रही है। रॉनी स्क्रूवाला व सिद्धार्थ रॉय कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं।

    'फोन भूत' भी ईशान की आगामी चर्चित फिल्मों में से एक है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। फिल्म गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    वरुण धवन
    ईशान खट्टर

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन

    सऊदी अरब सहित कई देशों में बैन हुई 'बेल बॉटम', UAE में मिली मंजूरी अक्षय कुमार
    आमिर के भाई फैसल की फिल्म 'फैक्ट्री' का ट्रेलर रिलीज, लंबे समय बाद कर रहे वापसी इंस्टाग्राम
    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' अगले साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'तेजस' की शूटिंग की शुरू बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन

    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन
    बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस की चपेट में आई ऋचा-अली और वरुण-नताशा की शादी, टालनी पड़ी तारीख बॉलीवुड समाचार
    जोया मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, ठीक होकर लौटीं घर मनोरंजन

    ईशान खट्टर

    अनन्या पांडे नहीं कर रहीं कार्तिक आर्यन को डेट, इस डायरेक्टर की वजह से हैं सिंगल! बॉलीवुड समाचार
    क्या बॉलीवुड के नए कपल हैं अनन्या पांडे और ईशान खट्टर? बॉलीवुड समाचार
    भारत-पाकिस्तान 1971 की लड़ाई पर बनेगी फिल्म, ईशान खट्टर आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    'सड़क 2' के बाद 'खाली पीली' पर भड़के लोग, टीजर को मिले लाखों डिसलाइक्स बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025