NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन ने छोड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक, जानिए कारण
    अगली खबर
    वरुण धवन ने छोड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक, जानिए कारण

    वरुण धवन ने छोड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक, जानिए कारण

    लेखन नेहा शर्मा
    May 22, 2021
    11:36 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से चर्चा थी कि वरुण धवन जल्द ही पर्दे पर हॉकी खेलते नजर आएंगे। उन्हें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का प्रस्ताव मिला था।

    वरुण ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। वह इसे लेकर इसलिए भी बेहद उत्साहित थे क्योंकि वरुण पहली बार किसी बायोपिक में काम करने जा रहे थे, लेकिन अब वह अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    डेट्स ना होने की वजह से वरुण के हाथ से निकली फिल्म

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण अब इस फिलम का हिस्सा नहीं होंगे। डेट्स ना होने की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी है।

    निर्माता रॉनी स्क्रूवाला लॉकडाउन के बाद फौरन फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते थे, लेकिन वरुण ने पहले से ही कई फिल्मों को लेकर कमिटमेंट किया हुआ है।

    वरुण को कहानी बेहद पसंद थी, लेकिन इसकी तैयारी और शूट में समय बहुत ज्यादा लगता। लिहाजा वरुण को फिल्म के लिए मना करना पड़ा।

    चर्चा

    पहले करण जौहर ने खरीदे थे फिल्म के राइट्स

    चर्चा थी कि मेजर ध्यानचंद की बायोपिक के राइट्स करण जौहर ने खरीद लिए हैं। जब करण ने इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना था तो वह तुरंत इसे बनाने के लिए राजी हो गए थे।

    करण यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में समय लगने की वजह से फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी।

    इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म के राइट्स खरीदे और अब वह इसे काफी बड़े स्तर पर बनाने वाले हैं।

    परिचय

    जानिए मेजर ध्यानचंद के बारे में

    ध्यानचंद को खेल जगत की दुनिया में 'दद्दा' कहकर पुकारते हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। करीब 185 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए।

    मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं वरुण की आने वाली फिल्में

    वरुण हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। दिनेश विजान की इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन दिखाई देंगी।

    उन्हें फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी देखा जाएगा। अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    वरुण जल्द ही फिल्म 'रणभूमि' में नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान शशांक खेतान संभाल रहे हैं, वहीं, करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

    वरुण फिल्म 'सनकी' में भी नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    वरुण धवन

    वरुण धवन ने इस WWE स्टार को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    जैक्लिन और विक्की को खराब को-स्टार मानती हैं तापसी पन्नू, जानिए क्या है कारण बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर को छोड़कर सोहेल की 'शुद्धि' में काम करेंगे सलमान खान! करण जौहर
    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025