LOADING...
ईशा के लंहगे का उनकी मां की शादी की साड़ी से खास कनेक्शन

ईशा के लंहगे का उनकी मां की शादी की साड़ी से खास कनेक्शन

Dec 14, 2018
12:27 pm

क्या है खबर?

ईशा-आनंद पीरामल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी का कार्यक्रम अंबानी के घर एंटीलिया में हुआ। इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति, खेल, बॉलीवुड जगत समेत अन्य कई हस्तियां शामिल हुईं थीं। शादी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। कहा जा रहा है कि ईशा ने अपनी शादी में अबू जानी व संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। ईशा की शादी का जोड़ा बहुत खास है, जानिए।

नीता अंबानी

ईशा का लहंगा था बेहद खास

ईशा ने अपनी शादी में वो साड़ी पहनी थी जो उनकी मां नीता ने अपनी शादी में पहनी थी। ये साड़ी 35 साल पुरानी है ईशा ने मां की 35 साल पुरानी साड़ी को दुपट्टे की तरह लंहगे के साथ पहना हुआ था। ईशा ने 16 कली का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ उनकी मां की साड़ी ने इसे और खास बना दिया था। शादी के दिन ईशा व आनंद दोनों ने हल्के रंग के कपड़े पहने थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

मां नीता के साथ ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी

भावुक हो गए थे मुकेश

शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें से एक वीडियो में ईशा के पिता मुकेश अंबानी भावुक नज़र आ रहे हैं वरमाला के समय का भी एक वीडयो सामने आया है, जिसमें ईशा व आनंद एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस शादी में लगभग Rs. 700 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। सिर्फ ईशा की शादी के एक कार्ड की कीमत ही तीन लाख रुपए से ज़्यादा थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

शादी की रस्मों के दौरान अंबानी परिवार

रिसेप्शन

आज होगा रिसेप्शन

ईशा और आनंद की शादी के बाद रिसेप्शन शुक्रवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मैदान में होगा। शादी के बाद ईशा अपने पति के साथ नए घर में प्रवेश करेंगी। मुंबई के वर्ली में स्थित इस घर को आनंद के माता-पिता ने अपनी बहू के लिए खास बनवाया है। गौरतलब है कि सितंबर में इटली के लेक कोमो में आनंद-ईशा की सगाई हुई थी। सगाई में मेहमानों की आवभगत में लगभग Rs. 10 करोड़ खर्च हुए थे।