शाहरुख खान की 'किंग' में रणवीर सिंह का होगा कैमियो? निर्माता लगा रहे 'धुरंधर' दिमाग
क्या है खबर?
शाहरुख खान और रणवीर सिंह के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'किंग' में 'धुरंधर' अभिनेता कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी रही यह फिल्म पहले से चर्चाओं में घिरी है। फैंस इससे जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट को जानकर बेहद उत्साहित हो रहे हैं। ऐसे में रणवीर के परियोजना में शामिल होने की खबर ने उनका उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
कैमियो
'किंग' में कैमियो करते नजर आ सकते हैं रणवीर
ऑलवेज बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख की फिल्म 'किंग' में रणवीर कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। फिल्म में वह एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे, जिसका संबंध शाहरुख से होगा। बता दें, 'किंग' में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रणवीर का किरदार सुहाना को एक गोपनीय पत्र सौंपता है, जिसकी मदद से वह खलनायकों से बचकर सुरक्षित जगह पर पहुंच जाती हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Exclusive 🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) May 25, 2026
A surprise appearance loading in #King 🔔 , #RanveerSingh to feature in a brief yet crucial cameo alongside #ShahRukhKhan, #DeepikaPadukone & #SuhanaKhan ✅
Sources reveal that Ranveer plays a mysterious messenger guy connected to #SRK, who hands over a… pic.twitter.com/Ml38PFNDwP
पुष्टि
निर्माताओं की ओर से पुष्टि हाेना बाकी
कुछ दिन पहले 'किंग' के सेट पर एक व्यक्ति के साथ एक बच्चे की तस्वीर वायरल हो गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि यह वायरल तस्वीर रणवीर और दुआ की है। इसलिए, 'धुरंधर' अभिनेता जाहिर तौर पर 'किंग' के सेट पर मौजूद थे। खैर रणवीर के कैमियाे को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे।