NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
    UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
    मनोरंजन

    UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 15, 2022 | 06:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
    IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित

    अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) 2022 का अवॉर्ड समारोह अबू धाबी में आयोजित होने वाला था। अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयान के निधन के बाद इस पुरस्कार समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अकादमी ने रविवार को इस बात की घोषणा की है कि IIFA के 22वें सीजन को स्थगित कर दिया गया है। UAE में व्याप्त राष्ट्रीय शोक के चलते यह निर्णय लिया गया।

    अब यह इवेंट 14, 15 और 16 जुलाई को होगा

    इंडिया टुडे के मुताबिक, अब यह इवेंट 14, 15 और 16 जुलाई को अबू धाबी में होगा। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन के बाद 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। IIFA ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेख खलीफा को श्रद्धांजलि दी है। IIFA ने अपने पोस्ट में लिखा, 'शेख खलीफा के निधन की दुखद खबर के बाद हम उनके परिवार और UAE के लोगों के साथ अपनी गहरी संवेदना साझा करते हैं।'

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    With the sad news of His Highness Sheikh Khalifa Bin Zayed Al Nahyan, President of UAE passing away we share our deepest condolences with his family and the people of UAE. May God have mercy on him and grant him eternal peace. pic.twitter.com/tnd5JSBF6m

    — IIFA (@IIFA) May 14, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शेख खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार को उनका निधन हुआ। 73 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेख खलीफा अबू धाबी के शासक थे और 2004 से UAE के राष्ट्रपति बने हुए थे।

    18 मई से 22 मई तक होने वाला था आयोजन

    IIFA अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन 18 मई से 22 मई तक होने वाला था। हालांकि, इस समारोह के टलने से बड़े कलाकारों का शेड्यूल बिगड़ सकता है। इतना जरूर है कि इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड के प्रशंसकों के सब्र का बांध टूट गया होगा। इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है, जिनमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) शामिल हैं।

    IIFA 2022 को होस्ट करेंगे सलमान खान

    IIFA 2022 को कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान खुद होस्ट करने वाले हैं। अबू धाबी के यस आइलैंड में भारतीय सिनेमा का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका आयोजन अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। सलमान ने भी अपनी इस नई भूमिका के लिए खुशी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था, "यह और भी बड़ा उत्सव होगा, क्योंकि हम भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष और UAE की 50वीं वर्षगांठ-स्वर्ण जयंती समारोह मना रहे हैं।"

    ये सितारे भी IIFA 2022 में करेंगे शिरकत

    IIFA 2022 में सलमान के साथ-साथ रितेश देशमुख और मनीष पॉल मेजबान की भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही इस समारोह में परफॉर्म करने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की जुलाई में होने वाले इवेंट में क्या बदलाव होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    IIFA 2022

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद का निधन दुनिया
    अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा बॉलीवुड समाचार
    भारत-UAE के बीच हुआ व्यापार समझौता, इतिहास में पहली बार भारत के बाहर खुलेगा IIT IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    1993 के मुंबई धमाकों का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू बकर UAE में गिरफ्तार भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा अक्षय कुमार
    इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया कान्स फिल्म फेस्टिवल
    अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी माधुरी दीक्षित

    मनोरंजन

    इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार
    क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव OTT प्लेटफॉर्म

    IIFA 2022

    अबू धाबी में IIFA 2022 को होस्ट करेंगे सलमान खान सलमान खान
    लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार
    IIFA अवार्ड्स 2022: कृति ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने विक्की कौशल बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023