NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हनी सिंह के साथ पूर्व पत्नी ने किया इतना बुरा सलूक? आए थे सिर में टांके
    अगली खबर
    हनी सिंह के साथ पूर्व पत्नी ने किया इतना बुरा सलूक? आए थे सिर में टांके
    हनी सिंह की बहन ने उनकी पूर्व पत्नी पर लगाया आरोप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yoyohoneysingh)

    हनी सिंह के साथ पूर्व पत्नी ने किया इतना बुरा सलूक? आए थे सिर में टांके

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 20, 2024
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों रैपर योयो हनी सिंह खूब चर्चा में हैं और उनका सुर्खियाें में रहना भी बनता है। दरअसल, हाल ही में उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'योयो हनी सिंह: फेमस' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

    उनकी यह डॉक्यूमेंट्री सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें हनी ने अपने बचपन की दोस्त शालिनी तलवार के बारे में भी बात की, जो बाद में उनकी हमसफर बनीं। हालांकि, दोनों का तलाक हो गया।

    बयान

    तलाक पर क्या बोले हनी?

    डॉक्यूमेंट्री में हनी से पूछा गया कि क्या वह तलाक के बारे में बात करना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "हम दोनों ने अदालत के बाहर एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं, इसलिए हम इस बारे में बात नहीं कर सकते, लेकिन मैं उनके जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

    उधर हनी की बहन ने कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं, जिससे उनका रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया।

    आरोप

    बहन ने लगाया ये आरोप

    हनी की बहन ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए कठिन समय था। हमें किसे साबित करना है? कोई भी हम पर विश्वास नहीं करेगा, क्योंकि बाहर की दुनिया बहुत खराब जगह थी और ऊपर से जो भी विवाद हो रहे थे, उन्होंने हमारी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।"

    उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दौरे के दौरान शालिनी ने हनी को मंच पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया और उस पर दबाव बनाया।

    मदद

    "मुझे प्लीज बचा ले गुड़िया"

    हनी की बहन आगे कहती हैं, "मेरे भाई की मानसिक बीमारी के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे। वो अपनी मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा। हनी मंच पर नहीं जाना चाहता था। उसने शालिनी को साफ इनकार कर दिया था। मैं अपने कमरे में थी। उसने मैसेज किया कि मेरे साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसने मुझे स्काइप पर बुलाया। फिर वह बोला मुझे प्लीज बचा लो, गुड़िया मुझे प्लीज बचा ले। यह कहकर उसने फोन काट दिया।"

    आपबीती

    हनी के सिर में आए थे टांके

    रैपर की बहन बोलीं, "मैं शालिनी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। वो मुझसे बोलीं कि हनी को ये शो करना है। आप उन्हें ये शो करने के लिए मना लीजिए। मैंने कहा मैं ऐसा नहीं कर सकती। वो ठीक महसूस नहीं कर रहा है और उसके साथ बुरा हो रहा है। फिर 3 घंटे तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। बाद में मुझे बताया गया कि वह अस्पताल में है और उसके सिर में टांके लगे हैं।"

    आरोप

    शालिनी ने हनी पर लगाए थे घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप

    हनी ने शालिनी से 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में सिख रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी।

    शालिनी ने साल 2021 में पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने रैपर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    साल 2022 में उनका तलाक हुआ था और दोनों का रिश्ता एक बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था। समझौते के तहत हनी ने शालिनी को एक करोड़ रुपये मुआवजे में दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हनी सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन के हाथ लगी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म, पूरी हो गई ये दिली-तमन्ना कार्तिक आर्यन
    क्या 'मस्ती 4' से बाहर हो गए विवेक ओबेरॉय? तस्वीरें देख फैंस ने पूछा ये सवाल विवेक ओबेरॉय
    सोनू सूद 'फतेह' की सारी कमाई करेंगे दान, फैंस बोले- एक ही दिल कितनी बार जीतेंगे? सोनू सूद
    मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अमेरिका के अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- दुआ करें संगीत इंडस्ट्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025