NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप
    अगली खबर
    हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप
    योयो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप

    हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 03, 2021
    07:52 pm

    क्या है खबर?

    जाने-माने सिंगर और एक्टर योयो हनी सिंह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

    उन्होंने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत मामला दर्ज कराया है।

    मुकदमे के बाद हनी सिंह को कोर्ट ने नोटिस भी जारी कर दिया है और इस मामले में उनका जवाब तलब किया गया है।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    आदेश

    28 अगस्त से पहले हनी को देना होगा जवाब

    इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यह याचिका दायर की गई है। यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई।

    कोर्ट ने हनी के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। उन्हें जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक्त दिया है।

    शालिनी तलवार के हक में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    इल्जाम

    शालिनी ने हनी सिंह पर लगाए ये आरोप

    शालिनी ने हनी पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने हनी के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए हैं।

    शालिनी ने अपनी याचिका में कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके व हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए।

    बता दें 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो 'इंडियाज रॉस्टार' में अपनी पत्नी को पहली बार सबसे मिलवाया था।

    नई शुरुआत

    2011 में हनी सिंह ने रचाई थी शादी

    हनी ने शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में सिख रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी। हालांकि, इस शादी के बारे में किसी को कोई खबर नहीं हुई थी।

    इसी बीच हनी सिंह का नाम 'फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5' की प्रतियोगी डियाना उप्पल संग भी जुड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं और डियाना संग हनी के रिश्ते पर विराम लग गया।

    विवाद

    इससे पहले अपने कमबैक एल्बम 'मक्खना' को लेकर विवादों में थे योयो हनी सिंह

    मशहूर रैपर योयो इससे पहले भी विवाद में फंस गए थे। उन पर पंजाब महिला आयोग ने शिकंजा कसा था।

    संगीत की दुनिया से लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद हनी सिंह ने अपने नए एल्बम 'मक्खना' के साथ इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की थी, लेकिन महिलाओं के लिए आपत्तिजनक व भद्दी शब्दावली के कारण यह गाना विवादों में घिर गया था।

    महिला आयोग ने इस संबंध में पंजाब के गृह सचिव व पुलिस को पत्र भी लिखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    हनी सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुपर सोल्जर' में नजर आ सकती हैं कैटरीना कैफ मनोरंजन
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू राजकुमार राव
    बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी दोस्ती की अद्भुत मिसाल सोशल मीडिया
    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड में संजय दत्त से बड़ा खलनायक नहीं, ये फिल्में हैं सबूत मनोरंजन

    मनोरंजन

    एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' से बाहर नहीं हुए कार्तिक, जानिए कब शुरू करेंगे शूटिंग कार्तिक आर्यन
    क्या शो 'सुपर डांसर 4' में नहीं होगी शिल्पा की वापसी? राज कुंद्रा
    प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की नई रिलीज डेट जारी, देखिए पोस्टर बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत करण जौहर

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025