Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
मनोरंजन

कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
लेखन नेहा शर्मा
Sep 03, 2021, 03:43 pm 3 मिनट में पढ़ें
कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
कोर्ट में पेश हुए यो यो हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

बॉलीवुड रैपर और सिंगर योयो हनी सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। आज यानी 3 सितंबर को वह तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। पिछली बार हनी कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी। दरअसल, हनी पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए हैं, जिसकी सुनवाई दिल्ली की अदालत में चल रही है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
जज कर रहीं सिंगर और पत्नी की काउंसलिंग

यो यो हनी सिंह सुनवाई के लिए अपने वकीलों के साथ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड उनको घेरे हुए थे। हनी के खिलाफ पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तीस हजारी कोर्ट की जज, हनी सिंह और उनकी पत्नी की अपने चेंबर में काउंसलिंग कर रही हैं। वह दोनों से बात कर उनके बीच के विवाद को समझने और सुलझाने की कोशिश कर रही हैं।

जानकारी
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए थे हनी सिंह

पिछली सुनवाई में हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। सिंगर के वकील ने कोर्ट से कहा था कि हनी की तबीयत ठीक नहीं है। वह अगली सुनवाई में जरूर पेश होंगे। इस पर अदालत ने हनी की मेडिकल व इनकम टैक्स रिपोर्ट मांगी थी।

आपबीती
कोर्ट में रो पड़ी थीं शालिनी

पिछली सुनवाई के दौरान शालिनी कोर्ट में रोते हुए बताया था कि उन्होंने हनी सिंह को 10 साल दिए और हमेशा उनके लिए खड़ी रहीं, लेकिन हनी ने उन्हें छोड़ दिया। शालिनी ने हनी पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए हैं। शालिनी का कहना है कि शादी के बाद हनी ने कई महिलाओं संग अवैध शारीरिक संबंध बनाए हैं।

खारिज
शालिनी के आरोपों को हनी ने बताया बेबुनियाद

हनी ने शालिनी के आरोपों पर अपना बयान जारी किया था। उन्होंने आरोपों को निंदनीय बताया और उन्हें बदनाम करने की साजिश बताई। हनी ने कहा, "मैं शालिनी के झूठे आरोपों से दर्द में हूं और दुखी हूं। घिनौने आरोप लगाए गए हैं। मैं इंडस्ट्री में 15 सालों से हूं और देशभर के कलाकारों के साथ काम किया है।" उन्होंने कहा, "अब इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। सच जल्द लोगों के सामने आएगा।"

जानकारी
कब और कहां की थी हनी सिंह ने शादी?

हनी ने शालिनी से 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में शादी रचाई थी। यह शादी सिख रीति-रिवाज से दिल्ली में संपन्न हुई थी। उन्होंने काफी गुपचुप तरीके से यह शादी रचाई थी। 2014 में पहली बार दुनिया को पता चला था कि हनी शादीशुदा हैं। शालिनी ने अपनी याचिका में बताया है कि हनी जब गायक के तौर पर हिट होने लगे थे तो उन्होंने जानबूझकर शादीशुदा होने की बात सबसे छिपाई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
हनी सिंह
ताज़ा खबरें
फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक SUV ID.4 हुई स्पॉट, भारत में इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च
फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक SUV ID.4 हुई स्पॉट, भारत में इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च देश
राजस्थान: पाली जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
राजस्थान: पाली जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल देश
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय मनोरंजन
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10?
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10? ऑटो
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया बिज़नेस
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
हनी सिंह
दिल्ली के क्लब में शो के दौरान हनी सिंह के साथ हुई हाथापाई, FIR दर्ज
दिल्ली के क्लब में शो के दौरान हनी सिंह के साथ हुई हाथापाई, FIR दर्ज मनोरंजन
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ आएगा हनी सिंह का नया गाना
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ आएगा हनी सिंह का नया गाना मनोरंजन
घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए हनी सिंह, अदालत ने लगाई फटकार
घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए हनी सिंह, अदालत ने लगाई फटकार मनोरंजन
हनी सिंह ने पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों को बताया झूठा, जारी किया बयान
हनी सिंह ने पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों को बताया झूठा, जारी किया बयान मनोरंजन
हनी सिंह की पत्नी ने मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा, बोलीं- जानवरों जैसा सलूक किया
हनी सिंह की पत्नी ने मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा, बोलीं- जानवरों जैसा सलूक किया मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022