Loading...
'हनुमान अंश' के अभिनेता ने किया पायलट स्मित मच्छार को सलाम, बोले- आप असली हीरो हैं
हनुमान अंश के अभिनेता ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ

'हनुमान अंश' के अभिनेता ने किया पायलट स्मित मच्छार को सलाम, बोले- आप असली हीरो हैं

लेखन सयाली
Oct 11, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

फ्लायदुबई हादसे को अपने साहस के जरिए टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार सभी के हीरो बन गए हैं। इस बीच 'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्या ने उनकी सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दुनिया के साथ अपना विश्वास साझा करने के लिए पायलट की तारीफ की है और कहा है कि इससे भगवान पर आस्था रखने वालों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

हनुमान चालीसा

स्मित मच्छार ने हमारे मजबूत विश्वास को और अटूट बना दिया- शोभिनव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान स्मित ने बताया था कि हादसे के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें हिम्मत मिली थी।

इस पर शोभिनव ने कहा, "स्मित ने बताया कि कैसे उनके विश्वास ने उन्हें जिंदगी-मौत की स्थिति का सामना करने में मदद की। उससे कई लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ। उन्होंने हमें हनुमान चालीसा की शक्ति का एहसास कराया। इस बात को सबके सामने कहने के लिए मैंने उनका बहुत धन्यवाद किया।"

तारीफ

स्मित को बताया असल जिंदगी का हीरो

शोभिनव ने स्मित को असल जिंदगी का हीरो कहा, क्याेंकि उन्होंने जो किया, वो हर किसी के बस की बात नहीं थी।

इंडिया टुडे से बात करते हुए शोभिनव ने कहा, "हम बहादुरी की कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं। हालांकि, उन कहानियों से अक्सर हमें ऐसा लगता था कि ऐसी घटनाएं बहुत पहले हुई थीं कि अतीत में ऐसे लोग हुआ करते थे। इस तरह की घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि आज भी नायक मौजूद हैं।"

ADVERTISEMENT