इजरायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार को नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा
क्या है खबर?
इजरायल ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमानी सह-पायलट से मुकाबला करके बड़ी दुर्घटना को टालने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सम्मानित करने का फैसला किया है। इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने गुरुवार को कहा कि मच्छार को उनकी "असाधारण बहादुरी और उत्कृष्ट व्यावसायिकता" के लिए इजरायल का 'राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार' दिया जाएगा। हर्जोग ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस ने एक बड़ी आपदा को टालने में मदद की है।
बयान
स्वस्थ्य पर किया जाएगा सम्मानित
हर्जोग ने कहा, "कैप्टन मच्छर की अदम्य बहादुरी और उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता ने एक भीषण त्रासदी को टालने में मदद की। उनके स्वस्थ होने के बाद, मुझे इजरायल की जनता की ओर से उन्हें इज़राइल राज्य का नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। धन्यवाद, कैप्टन। इजरायल आपकी बहादुरी का सम्मान करता है।"
मच्छार जल्द ही अस्पताल से छुट्टी प्राप्त कर लेंगे।
साहस
150 इजरायली नागरिकों को बचाया था मच्छार ने
फ्लाईदुबई की उड़ान FZ 1073 में 30 सितंबर को सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी (29) ने कॉकपिट के अंदर अपने कैप्टन मच्छार पर क्रैश कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनसे सिर पर गंभीर चोट आई।
हम्माम ने विमान को 34,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा दिया और अचानक 14,000 की फीट पर आ गया। तभी मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों ने हम्माम को काबू में किया।
विमान में 174 यात्री सवार थे, जिसमें 150 इजरायली नागरिक थे।