LOADING...
शिल्पा शेट्‌टी के शो 'मां है ना' को मिला विजेता, गुल्लू के हाथ लगी चमचमाती ट्रॉफी
शो 'मां है ना' के विजेता बने गुल्लू

शिल्पा शेट्‌टी के शो 'मां है ना' को मिला विजेता, गुल्लू के हाथ लगी चमचमाती ट्रॉफी

Jul 01, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

शिल्पा शेट्‌टी के कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और उनकी मां मुनेश तंवर ने पहले सीजन की विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए गुल्लू और उनकी मां को इस शानदार जीत की बधाई दी।उधर फैंस भी प्रतियोगी की जीत की खुशी मना रहे हैं। बता दें, 'मां है ना' का प्रीमियर ZEE5 पर हुआ था।

जीत

गुल्लू को तीसरे बार भी रियलिटी शो ने दिलाई ट्रॉफी

जी स्टूडियो ने गुल्लू और उनकी मां की विजेता के रूप में तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'हर चुनौती का सामना करते हुए, हर बार सबका दिल जीतते हुए... गुल्लू ही हैं 'मां है ना ट्रॉफी' की असली हकदार विजेता!' पहले रोडीज XX और बाद में स्प्लिट्सविला X6 जीतकर, गुल्लू तीसरी बार विजेता बनकर उभरे हैं। वहीं उर्वशी ढोलकिया और उनके बेटे क्षितिज पहले रनर-अप रहे। सुनीता आहूजा, टीना आहूजा और मनीषा रानी जैसे सितारे इसका हिस्सा थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement