ऑस्कर 2026: 'गोल्डन' ने रचा इतिहास, जीता सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार
क्या है खबर?
फिल्म 'के-पॉप डेमन हंटर्स' के गाने 'गोल्डन' ने 'सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग' का ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहला के-पॉप गाना बना है। इसके साथ ही इजाए, इडो और टेडी पार्क इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले पहले दक्षिण कोरियाई कलाकार बन गए हैं। पुरस्कार की घोषणा से पहले EJAE, ऑड्री नूना और रेई आमी ने इस गाने पर परफॉर्मेंस भी दी थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का खिताब भी जीता है।
टक्कर
फिर हार गई डायने वॉरेन
'गोल्डन' ने 'सिनर्स', 'ट्रेन ड्रीम्स', 'वीवा वेरडी!' और 'डायने वॉरेन: रिलेंटलेस' जैसे मजबूत दावेदारों को हराकर खिताब अपने नाम किया। फिल्म की सह-लेखिका और सह-निर्देशक मैगी कांग ने यह पुरस्कार दुनियाभर के कोरियाई लोगों को समर्पित किया। 'गोल्डन' की जीत के साथ ही मशहूर गीतकार डायने वॉरेन को एक और झटका लगा, क्योंकि 69 वर्षीय वॉरेन को अब तक 17 बार ऑस्कर के लिए नामांकन मिल चुका है, लेकिन वह अभी तक एक भी बार नहीं जीत पाई।
ट्विटर पोस्ट
'गोल्डन' पर हुई परफॉर्मेंस
here's the full Oscars performance of Golden from KPop Demon Hunters pic.twitter.com/CorVkHqpRF
— Spencer Althouse (@SpencerAlthouse) March 16, 2026
ट्विटर पोस्ट
'गोल्डन' ने जीता ऑस्कर
The Honmoon is sealed! The Oscar for Best Original Song goes to “Golden” from KPOP DEMON HUNTERS! #Oscars pic.twitter.com/TxLeg4RHB3
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026