FWICE के आगे झुके राम गोपाल वर्मा, 1.32 करोड़ चुकाए; तब शुरू हुई 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग
फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कई सालों से रुका तकनीशियनों का बकाया आखिरकार चुका दिया है। करीब एक दशक से अटका 1.32 करोड़ रुपये का ये बकाया अब तकनीशियनों को मिल गया है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने इस मामले में दखल दिया और उनकी नई फिल्म 'पुलिस कंपनी' के पहले दिन की शूटिंग तब तक रोक दी, जब तक उन्होंने सारा बकाया नहीं चुका दिया।
राम ने 'सिंडिकेट' और 'सरकार 4' का टीजर दिखाया
FWICE अध्यक्ष बी एन तिवारी ने बताया कि राम 2019 से ही भुगतान से बच रहे थे। उन्होंने अपना दफ्तर तक बंद कर दिया था और किसी से संपर्क नहीं कर रहे थे।
जब कुछ प्रभावशाली लोगों ने दबाव बनाया, तब जाकर उन्होंने बकाया राशि चुकाई और फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ सकी। 'पुलिस कंपनी' की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जो दाऊद और छोटा राजन के झगड़े के बाद के हालात को दर्शाती है।
फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं, जो दया नायक का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल में राम ने अपने 2 नए प्रोजेक्ट्स, 'सिंडिकेट' और 'सरकार 4' का टीजर दिखाया।
खास बात ये है कि 'सरकार 4' इस सीरीज में करीब 9 साल बाद वापसी कर रही है।