NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड में कुछ लोगों का रहा एकाधिकार, OTT ने नए कलाकारों को दिया मौका- प्रियंका
    अगली खबर
    बॉलीवुड में कुछ लोगों का रहा एकाधिकार, OTT ने नए कलाकारों को दिया मौका- प्रियंका
    बॉलीवुड में कुछ लोगों का रहा एकाधिकार- प्रियंका

    बॉलीवुड में कुछ लोगों का रहा एकाधिकार, OTT ने नए कलाकारों को दिया मौका- प्रियंका

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 23, 2021
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना प्रभुत्व स्थापित किया है। वह इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

    अब प्रियंका ने OTT प्लेटफॉर्म को लेकर एक अहम बयान दिया है।

    एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म के आने से फिल्म इंडस्ट्री का लोकतंत्रीकरण हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि OTT के आने से कुछ लोगों का इंडस्ट्री में एकाधिकार खत्म हुआ है।

    जानकारी

    ZEE5 के वर्चुअल कार्यक्रम में प्रियंका ने कही यह बात

    अमेरिका में ZEE5 मंच के लॉन्च के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रियंका ने यह बात कही है।

    उन्होंने कहा, "ऑनलाइन मंच की स्वतंत्रता लोगों को निर्धारित तरीके से आगे बढ़कर सोचने का मौका दे रही है। पांच गाने होने चाहिए और लड़ाई का कोई दृश्य होना चाहिए, ये सब अब नहीं देखने को मिलता। लोग अच्छी, सच्ची कहानियां बयां करना चाहते हैं, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकें।"

    बयान

    भारतीय सिनेमा के लिए है अच्छा समय- प्रियंका

    उन्होंने अपने बयान में बताया, "यह कमाल का है क्योंकि इसने नए लेखकों, अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को एक अवसर दिया है, जिस पर बहुत विशिष्ट लोगों का लंबे समय तक एकाधिकार रहा है। यह विकास, मनोरंजन और विशेष रूप से भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा समय है।"

    हालांकि, अभिनेत्री ने साफ तौर पर कहा कि OTT का थिएटर से तुलना नहीं किया जा सकता। उनका मानना है कि OTT ने दर्शकों को विकल्प दिए हैं।

    सूचना

    OTT के उभार का यह मतलब नहीं कि थिएटर बंद हो जाएंगे

    प्रियंका ने इस मौके पर कहा कि OTT प्लेटफॉर्म के उभार का मतलब यह कतई नहीं है कि सिनेमाघर बंद हो जाएंगे।

    उन्होंने कहा, "OTT प्लेटफॉर्म दर्शकों को यह आजादी देता है कि आप घरों में आराम करते हुए फिल्में देख सकते हैं।"

    उनका मानना है कि भारतीय सिनेमा जगत एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका ने भी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' से डिजिटल डेब्यू किया था।

    वर्कफ्रंट

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

    'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी।

    'मैट्रिक्स' का पहला पार्ट 1999 में रिलीज हुआ था। फिल्म के चौथे पार्ट में प्रियंका धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी। 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' को लेकर वह चर्चा में हैं।

    प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडेन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमेरिका

    कोरोना वैक्सीनेशन: दुनियाभर में लगीं एक अरब खुराकें, 50% भारत समेत केवल तीन देशों में चीन समाचार
    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा, जानिए क्यों टूटा रिश्ता मुंबई
    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत, कोरोना के कारण बने हालात पर हुई चर्चा भारत की खबरें
    एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 6 करोड़ खुराकें अन्य देशों को देगा अमेरिका कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    अब TVF के लोकप्रिय शो ZEE5 पर होंगे प्रसारित, दोनों में हुई पार्टनरशिप सोशल मीडिया
    'द फैमिली मैन 2' के बाद फिलहाल वेब सीरीज में नजर नहीं आएंगी सामंथा अक्किनेनी मनोरंजन
    'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के बाद आनंद एल राय की अगली फिल्म में फिर दिखेंगे आयुष्मान मध्य प्रदेश
    सलमान की फिल्म 'भाईजान' 2022 में दीवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन

    मनोरंजन

    'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर जख्मी हुए वरुण सूद, अस्पताल में हुए थे भर्ती बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने की 'चेन ऑफ वेलबीइंग' की शुरुआत, करेंगी मानसिक सेहत को लेकर जागरूक दीपिका पादुकोण
    सतीश कौशिक ने प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को क्यों दिया था शादी का प्रस्ताव? नीना गुप्ता
    रीमेक फिल्म के लिए उत्सुक नहीं हैं सलमान, 'मास्टर' की टीम फिर तैयार करेगी स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    सोशल मीडिया फेक फॉलोअर्स जांच में मुंबई पुलिस कर सकती है दीपिका और प्रियंका से पूछताछ दीपिका पादुकोण
    ये हैं बॉलीवुड की बड़ी हीरोइनों के खास 'ब्यूटी हैक' बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा भी बनी HBO की 'Calm' सीरीज का हिस्सा हॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अक्षय कुमार के साथ किया था बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025