NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
    मनोरंजन

    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका

    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 22, 2022, 12:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
    इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका

    दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। हाल में कान्स 2022 में जूरी पैनल में शामिल होकर उन्होंने देश को गौरवान्वित कराया। इस अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री को एक के बाद कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। समय बितने के साथ-साथ पर्दे पर दीपिका की चमक और बढ़ी है। क्या आप जानते हैं कि दीपिका कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रस्तावों को ठुकरा चुकी हैं। आइए उन फिल्मों पर डालते हैं एक नजर।

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    इस कड़ी में पहली फिल्म संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है, जिसे दीपिका ने नकार दिया था। फिल्म इस साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उन्हें एक अहम भूमिका ऑफर की गई थी। कहा जाता है कि फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया से खुन्नस के चलते उन्होंने इस फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। दीपिका किसी भी कीमत पर आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करना नहीं चाहती थीं।

    सुल्तान

    2016 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' से भी दीपिका का नाम जुड़ा था। इसमें उन्हें सलमान के अपोजिट भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। कहा जाता है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्होंने इस शानदार ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद यह फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खाते में गई। सभी जानते हैं कि अली अब्बास जफर के निर्देशन की यह फिल्म अनुष्का के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

    फास्ट एंड फ्यूरियस 7

    दीपिका एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में एक भूमिका की पेशकश की गई थी। खबरों की मानें तो वह अपने डेट्स के इश्यू के कारण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। वह 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' की शूटिंग में व्यस्त थीं। यही वजह है कि उन्होंने इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया। 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' एक हॉलीवुड फिल्म है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। इसे दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला।

    धूम 3

    धूम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा रहा है। दीपिका को 2013 में आई 'धूम 3' की पेशकश की गई थी। उन्हें आलिया की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने इस फिल्म के लिए भी अपनी हामी नहीं भरी। बाद में यह फिल्म कैटरीना कैफ के खाते में चली गई। यह जगजाहिर है कि 'धूम 3' में कैटरीना ने किस कदर अपना धमाल मचाया था।

    रॉकस्टार

    इस फेहरिस्त में 2011 में आई इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' भी शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। ऐसी चर्चा है कि आगे चलकर मेकर्स और अभिनेत्री में बात नहीं बन पाई। इस रोमांटिक फिल्म में रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, अदिती राव हैदरी और संजना संघी जैसे सितारे नजर आए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दीपिका के करियर की बात करें तो उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'पद्मावत', 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस', 'बाजीराव मस्‍तानी', 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' और 'ये जवानी है दीवानी' शामिल है। आने वाले दिनों में भी वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा बन सकती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके लाइफ हैक्स
    कानून मंत्री रिजिजू ने फिर साधा कॉलेजियम पर निशाना, कहा- जजों को जनता देख रही है किरेन रिजिजू
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान का बिजली संकट क्या है और इसके पीछे क्या कारण हैं? पाकिस्तान समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ अभिनेता की मां ने दर्ज कराई FIR, जानिए मामला नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टेलीविजन मनोरंजन
    अभय देओल को 'देव डी' की रिलीज के बाद लग गई थी शराब की लत अभय देओल
    उर्फी जावेद की सुरक्षा की मांग पर महिला आयोग ने पुलिस से गौर करने को कहा उर्फी जावेद

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में कमाए 20 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिक गए एक लाख से ज्यादा टिकट शाहरुख खान
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर दिया बयान, बोलीं- फिल्में नहीं होंगी तो मनोरंजन कैसे होगा? करीना कपूर
    राधिका मदान करेंगी 'शिद्दत 2' के साथ वापसी, सनी कौशल नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा राधिका मदान
    भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक भूमि पेडनेकर
    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर कब होगा रिलीज? सलमान खान ने किया खुलासा सलमान खान

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023