LOADING...
'ईथा' का दमदार टीजर जारी, विठाबाई नारायणगांवकर बनकर तहलका मचाने आईं श्रद्धा कपूर

'ईथा' का दमदार टीजर जारी, विठाबाई नारायणगांवकर बनकर तहलका मचाने आईं श्रद्धा कपूर

Jun 23, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' (2024) में देखा गया था। अब वह अपनी बहुचर्चित फिल्म 'ईथा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर पहली बार शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 'ईथा' का टीजर यूट्यूब पर जारी कर दिया है। इसमें अभिनेत्री पहली बार बिल्कुल अलग किरदार में दिखी हैं।

टीजर

स्टेज पर लावणी डांस से दर्शकों का दिल जीतने आईं श्रद्धा

टीजर की शुरुआत भावनात्मक और चौंकाने वाले क्षण से होती है। तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में, श्रद्धा स्टेज के पीछे अकेले नवजात को जन्म देती हैं और अगले ही लावणी की तैयारी में लग जाती हैं। वह कहती हैं, 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।' फिल्म का टीजर बेहद दमदार है। रणदीप हुड्‌डा और जीशान अय्यूब भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement