डॉ. खोजा का बड़ा ऐलान, बोलीं- 'रामायण' दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर करेगी राज
ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. खोजा का कहना है कि आने वाली फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित होगी।
नीतेश तिवारी इसे 2 भागों में निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, साईं पल्लवी सीता बनेंगी और यश रावण का किरदार निभाएंगे।
यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने को तैयार है, जिसके विजुअल्स काफी भव्य होने का दावा किया जा रहा है।
खोजा बोलीं 'बिग बॉस 20' भी करेगा कमाल
डॉ. खोजा के पास वास्तु, ज्योतिष, अंक शास्त्र, हस्तरेखा और चेहरा पढ़ने की विद्या का गहरा अनुभव है। उनका कहना है कि वे अपनी भविष्यवाणियों में इन सभी विधाओं को पर्यावरण के कारकों, प्रतीकों और मानव मनोविज्ञान के साथ जोड़कर देखते हैं।
उनका विश्वास है कि 'रामायण' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाएगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल करेगी।
एक और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 'बिग बॉस 20' को लेकर भी भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक यह शो टेलीविजन पर शानदार प्रदर्शन कर सकता है।