श्रेया घोषाल की लाइव कॉन्सर्ट फीस का खुलासा? लोग बोले- वह इससे ज्यादा की हकदार
क्या है खबर?
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह उनके लाइव कॉन्सर्ट शो से जुड़ी है जिसमें बताया गया कि वह एक शो के लिए भारी-भरकम पैसे लेती हैं। दरअसल, उनकी फीस से जुड़ी एक पोस्ट रेडिट पर वायरल हो गई है जो अब लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि पोस्ट देखने के बाद फैंस का कहना है कि गायिका अपनी ली जाने वाली फीस से ज्यादा की हकदार हैं।
पोस्ट
रेडिट पोस्ट में फिल्म फेस्टिवल फीस का खुलासा
न्यूज 18 के मुताबिक, रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है जिसके अनुसार, श्रेया ने तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार में एक प्रस्तुति के लिए 1.65 करोड़ रुपये लिए थे। पोस्ट में लिखा है, 'श्रेया घोषाल एक शो के लिए वाकई इतनी फीस लेती हैं?' उनकी कथित फीस का जिक्र होने के बाद से अटकलें हैं कि गायिका लाइव कॉन्सर्ट के लिए 1.65 करोड़ फीस लेती हैं। हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं और वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रतिक्रिया
वायरल रेडिट पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया
उधर रेडिट पोस्ट देखने के बाद लोग भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें और ज्यादा फीस लेनी चाहिए, मेरे हिसाब से वह भारत की अब तक की टॉप 5 महिला गायिकाओं में से एक हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उनकी ज़बरदस्त सफलता और प्रतिभा को देखते हुए यह बहुत कम है।' एक अन्य ने लिखा, 'वह इस पुरस्कार की या इससे भी ज्यादा की हकदार हैं।'