'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंची आलिया भट्ट, सुनील पाल बोले- जहां गालियां, वहां आलिया
क्या है खबर?
आलिया भट्ट इन दिनों 2 कारणों से लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं। पहला कारण उनका आगामी फिल्म 'अल्फा' है, जो 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरी वजह उनका 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में शामिल होना है। यह एपिसोड हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इस बीच, कॉमेडियन सुनील पाल का एक पोस्ट सामने आया है, जिसे देखकर अटकलें लग रहीं कि उन्होंने आलिया पर तंज कसा है।
पोस्ट
सुनील ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदी में एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। सुनील ने पोस्ट में लिखा, 'जहां है गालियां, वहां है आलिया।' अपनी पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर अभिनेत्री का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस टिप्पणी को आलिया से जोड़कर देख रहे हैं। खासतौर पर, जब आलिया ने समय रैना के शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Has Comedian #SunilPal taken a subtle dig at #AliaBhatt or was he simply making a general comment? In his recent Facebook post, he wrote something along the lines of, "Any show that has abuses in it also has Alia Bhatt in it." 💬🤔
— Suryakant Dholakhandi (@maadalaadlahere) June 22, 2026
The post has left fans quite surprised with… pic.twitter.com/UUguKpB5gw
प्रतिक्रिया
आलिया की ओर से नहीं आया कोई जवाब
आलिया के बारे में यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में एपिसोड में समय ने "आप ब्रश क्यों नहीं करते?" वाले मजाक को दोहराया। उनका यह मजाक कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील की मौजूदगी पर लक्षित था। दरअसल, एपिसोड में समय और रणवीर अल्लाहबादिया मेहमान बनकर आए थे। सुनील भी कुछ मिनट के लिए शामिल हुए थे। फिलहाल, कॉमेडियन की टिप्पणी पर आलिया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए एपिसोड का वीडियो
#KapilSharma - The recent episode of The Kapil Sharma Show featuring Samay Raina, Sunil Pal, and Ranveer Allahbadia has sparked a lot of conversation.
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) May 2, 2026
While the episode had its moments, the way Sunil Pal was treated didn’t sit right. He’s a veteran comedian who once had… pic.twitter.com/ZPFoJ33YHM