LOADING...
'कॉकटेल 2' 50 करोड़ के क्लब में शामिल, शाहिद कपूर की फिल्म ने तोड़े ये रिकॉर्ड
'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'कॉकटेल 2' 50 करोड़ के क्लब में शामिल, शाहिद कपूर की फिल्म ने तोड़े ये रिकॉर्ड

Jun 23, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' कारोबारी दिनों में आ चुकी है। वीकेंड पर धुआंधार कारोबार करने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, इसके बावजूद यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। दूसरी ओर राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की ताजा कमाई के आंकड़ें।

कलेक्शन

'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में चौथे दिन भारी गिरावट

सैकनिल्क के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के चौथे दिन, यानी सोमवार को 6.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये था, इस लिहाज से देखा जाए तो आंकड़ों में भारी गिरावट आई है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 53.85 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में, इसने चौथे दिन 1.50 करोड़ कमाए जिससे कुल विदेशी कमाई 20.75 करोड़ रुपये हुई है। इस तरह वैश्विक कलेक्शन 85.31 करोड़ रुपये हो गया है।

रिकॉर्ड

'कॉकटेल 2' ने इन फिल्मों को दी धोबी पछाड़

'कॉकटेल 2' ने कुल 53.85 करोड़ रुपये की घरेलू कमाई के साथ, वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 50.60 करोड़ रुपये कमाए थे। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (कुल 51.35 करोड़) भी पीछे हो गई है। उधर राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' ने 20वें दिन महज 95 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल नेट कलेक्शन अब तक 235.10 करोड़ रुपये हो सका है।

Advertisement